बॉलीवुड

इस इंसान ने सूली पर चढ़ा दिया था किरण कुमार और रेखा का रिश्ता, आज भी 'धड़कन' स्टार के दिल में बसती हैं 'उमराव जान'

Rekha-Kiran Kumar's Linkup and Break-up Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते आज भी सुर्खियों में रहती हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रेखा एक समय अभिनेता किरण कुमार से बहुत प्यार करती थीं। एक इंसान की वजह से रेखा और किरण कुमार का रिश्ता सूली पर चढ़ गया था।

Image

Photos Credit: Google

Rekha-Kiran Kumar's Link-up and Break-up Story: हिंदी सिनेमा में बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का नाम हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो चुका है। रेखा के बारे अगर बात की जाए तो उनकी जिंदगी अब खुली किताब की तरह है, जिसका एक-एक पन्ना उनके फैन्स पढ़ चुके हैं। 70 के दशक के दौरान रेखा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अपनी प्यारी सी मुस्कान और पर्सनालिटी के लिए रेखा हमेशा चर्चा में रहीं। उन्होंने अपने करियर में 'सिलसिला', 'खून भरी मांग', 'उमराव जान' और 'मुकद्दर का सिकंदर' सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। प्रोफेशनल करियर को पटरी में लाने के साथ-साथ रेखा की निजी जिंदगी में भी लोगों को इंटरेस्ट लगा था। इस बात में भी कोई शक नहीं कि रेखा ने अपने जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल संग शादी करने के बाद लोगों को लगने लगा कि रेखा को अपना हमसफर मिल गया है लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बताया जाता था कि बिजनेस में नुकसान होने के कारण मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी। मुकेश अग्रवाल की आत्महत्या ने रेखा को झकझोर दिया था और वो फिर अकेली हो गई थीं। जब भी रेखा की लव-लाइफ की बात आती है तो इसमें सबसे पहले नाम अभिनेता अमिताभ बच्चन का आता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के प्यार में पड़ने से पहले रेखा का मशहूर एक्टर किरण कुमार के साथ भी गहरा रिश्ता रहा था। तो चलिए जानते हैं कि रेखा और किरण कुमार के बीच ऐसा क्या हुआ, जो इनके रस्ते कुछ ही महीनों में अलग हो गए...

किरण कुमार के प्यार में पागल थीं रेखा...

अमिताभ बच्चन संग दिल्लगी करने से पहले रेखा का किरण कुमार के साथ अफेयर था। कहा जाता है कि रेखा और किरण कुमार एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाना चाहते थे। यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक इसलिए नहीं टिक पाया क्योंकि किरण कुमार के पिता को बर्दास्त नहीं था कि उनके बेटा रेखा से कोई संबंध रखे। एक बार एक फोटोग्राफर ने रेखा और किरण कुमार को एक-साथ अपने कैमरे में कैद कर लिया था। उस दौरान रेखा और किरण कुमार की फोटो एक-दूसरे का हाथ पकड़कर भागते हुए क्लिक की गई थी। हालांकि जब यह पल फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में क्लिक किया, तब किरण कुमार ने उस इंसान का पीछा भी किया था।

किरण कुमार से प्यार करती थीं रेखा

रेखा का नाम किरण कुमार से भी जुड़ा था। वे मशहूर खलनायक जीवन के बेटे हैं, जिन्होंने 50 से 80 के दशक तक इंडस्ट्री पर राज किया, दोनों का रिश्ता कुछ समय तक चला, फिर उन्होंने इसे खत्म करने का फैसला किया।

किरण कुमार का अक्सर मजाक उड़ाती थीं रेखा

स्टारडस्ट मैगजीन के 1975 के एक एडिशन में बॉलीवुड हस्तियां अक्सर अपने पार्टनर की आदतों का खुलासा करती थीं। इसमें रेखा का नाम भी शामिल है। रेखा ने भी अपने बॉयफ्रेंड किरण कुमार की ऐसी आदत का खुलासा किया था। रेखा ने बताया था कि हम कभी भी नाईट आउट के लिए नहीं गए थे। ऐसा इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि किरण कुमार को रात 10 बजे तक अपने घर पहुंचना होता था। वो रात 10 बजे दूध से भरा गिलास खत्म कर सो जाते थे। किरण कुमार एक आज्ञाकारी बेटे थे और यही बात रेखा को पसंद नहीं थी। रेखा नहीं चाहती थी कि उनकी लाइफ में 'Mama’s Boys' टाइप का लड़का रहे।

बात यही नहीं रुकी रेखा ने किरण कुमार एक और आदत को लेकर खुलासा किया था। रेखा ने बताया था कि वो उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड की मिमिक्री करती थीं तो किरण को गुस्सा आ जाता था। जब किरण कुमार रेखा के साथ स्वीट बर्ताव करते थे तो उन्हें चिढ़न होने लगती थी।

क्या थी रेखा और किरण कुमार के ब्रेकअप की असली वजह?

किरण कुमार 50 से लेकर 80 के दशक के मशहूर विलेन जीवन के बेटे हैं। किरण कुमार के पिता जीवन को बेटे का रेखा संग होना जयादा पसंद नहीं था। जीवन कुमार हमेशा से रेखा और किरण कुमार के रिश्ते के खिलाफ थे। जीवन कुमार एक कश्मीरी पंडित थे। वो रेखा के अतीत से अच्छी तरह वाकिफ थे। रेखा और किरण कुमार के रिश्ते को तोड़ने में असली भूमिका जीवन कुमार की थी। उन्होंने हमेशा इस रिश्ते का विरोध किया था। पिता के बार-बार विरोध करने के बाद किरण कुमार ने रेखा से अलग होने का कठिन निर्णय लिया था।

रेखा संग रिलेशनशिप पर किरण कुमार ने तोड़ी थी चुप्पी

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में किरण कुमार ने रेखा संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। किरण कुमार ने कहा था कि रेखा एक बहुत अच्छी इंसान हैं। रेखा का दिल सोने जैसा था। किरण कुमार आज भी हैरान हैं कि रेखा इतने सालों के बाद भी इतनी सुंदर और आकर्षक कैसे दिखती हैं। रेखा के लिए किरण कुमार के मन में आज भी इज्जत है। भले ही किरण कुमार की मुलाकात रेखा से नहीं हुई हो लेकिन वो एक्ट्रेस एक साथ बिताए पलों को हमेशा अपने दिल में संजो कर रखेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article