बॉलीवुड

Welcome to the Jungle: Akshay Kumar के साथ रोमांस करेंगी रवीना टंडन?, सामने आया बड़ा अपडेट

Welcome to Jungle: सोशल मीडिया पर लोग ये चर्चा कर रहे हैं कि वेलकम टू जंगल में अक्षय कुमार और रवीना टंडन रोमांस करने वाले हैं। अब इसे लेकर एक अपडेट सामने आया है।

Image

अक्षय कुमार के साथ रोमांस करेंगी रवीना टंडन? (pic credit-instagram)

Welcome to Jungle:बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर आउट हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। वहीं फिल्म के टाइटल ट्रैक ने तो गर्दा ही उड़ा दिया। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन साथ नजर आएंगे। अब ये चर्चा हो रही है कि फिल्म में अक्षय और रवीना टंडन रोमांस करने वाले हैं। अब इस मामले पर एक अपडेट सामने आया है। (ये भी पढ़ें-Welcome to Jungle का टीजर देख ठनका यूजर्स का माथा, बता दिया इस मूवी की कॉपी)

अक्षय और रवीना फिर से मचाएंगे धमाल

फिल्म वेलकम टू द जंगल साल के टीजर और टाइटल ट्रैक ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। फैंस इसकी कॉमेडी और एनर्जी को काफी पसंद कर रहे हैं। मल्टीस्टारर स्टारकास्ट से सजी यह फिल्म पहले से ही 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी है, जो करीब दो दशक बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों की वापसी ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रवीना टंडन ने हाल ही में फिल्म के लिए 18 दिनों का शूट पूरा किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी अहम होने वाला है, जो कहानी में कॉमेडी और मस्ती का तड़का लगाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म में रवीना और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री दर्शकों को कुछ नया और अलग देखने को देगी।

वेलकम टू जंगल में नजर आएंगे ये स्टार्स

रवीना टंडन और अक्षय कुमार इससे पहले मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और कीमत जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब इतने सालों बाद दोनों को फिर से साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। वेलकम टू द जंगल को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं और फिरोज नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। वेलकम टू द जंगल में अक्षय और रवीना के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, संजय दत्त और अरशद वारसी जैसे सितारे नजर आएंगे। वहीं दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, बॉबी देओल और जैकी श्रॉफ भी फिल्म में अपना जलवा बिखेरेंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article