Welcome to Jungle Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। फिल्म की कहानी ने सभी का दिल जीता है। यही वजह है कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई। इस बीच अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल (Welcome to Jungle) का टीजर आउट हो गया है। इस टीजर को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोग वेलकम टू जंगल को इस फिल्म की कॉपी बता रहे हैं। (ये भी पढ़ें-Welcome To Jungle का नया पोस्टर रिलीज, आइकॉनिक कॉमिक अंदाज में दिखे Akshay Kumar)

वेलकम टू जंगल का टीजर देख ठनका यूजर्स का माथा (welcome to jungle movie poster)
क्या हॉलीवुड की इस मूवी की कॉपी हैं वेलकम टू द जंगल?
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर आखिरकार 15 मई को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया। टीजर में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिला, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने टीजर देखने के बाद इसे हॉलीवुड फिल्म ट्रॉपिक थंडर से मिलता-जुलता बताया है। वेलकम फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में कहानी शहर की भागदौड़ से निकलकर जंगल तक पहुंच गई है। फिल्म में सर्वाइवल एडवेंचर, एक्शन और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। करीब डेढ़ मिनट के टीजर में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और बाकी कलाकार एक नकली फिल्म बनाने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन चीजें मजेदार तरीके से बिगड़ जाती हैं।
वेलकम टू द जंगल को लेकर लोगों ने कही ये बात
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने कहा कि फिल्म की कहानी और सेटअप हॉलीवुड फिल्म ट्रॉपिक थंडर जैसा लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है फिल्म में ट्रॉपिक थंडर से काफी कुछ लिया गया है।' वहीं दूसरे ने कहा, फिर से रीमेक।' हालांकि कई लोगों ने फिल्म के टीजर की खूब तारीफ की है। बता दें कि ट्रॉपिक थंडर साल 2008 में आई एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म थी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार की इस फिल्म को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
