Rashmika Mandanna Vacation Photo: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की पहली फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस वाइट और ऑरेंज कलर के फ्लोरल गाउन में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, हाई लव और हार्ट की इमोजी बनाई है। मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार, रश्मिका से कुछ समय पहले विजय देवरकोंडा मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले भी दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं।
खबरों के मुताबिक रूमर्ड कपल मालदीव में वेकेशन मना रहा है। दोनों ने साथ में तेलुगू फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को साथ में देखना फैंस बेहद पसंद करते हैं। रश्मिका और विजय देवरकोंडा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री और रियल लाइफ जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है।
रश्मिका ने शेयर किया मालदीव वेकेशन की फोटो

rashmika mandanna
रश्मिका ने अपने और विजय के रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा था कि मैंने और विजय ने करियर की शुरुआत में साथ काम किया है। जब आपको पता नहीं होता है कि इंडस्ट्री में कैसे काम होता है और अचानक आपको अपनी सोच वाले लोगों के साथ काम करने का मौका मिले तो आप दोस्त बन जाते हैं। हम दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स हैं। मेरा हैदराबाद में गैंग है,उसका भी हैदराबाद में अपना गैंग है और हमारे कई कॉमन फ्रेंड्स हैं। उन्होंने कहा अच्छा लगता है कि जब फैंस हमें साथ में देखना पसंद करते हैं। विजय देवरकोंडा ने भी करण जौहर के चैट शो में अपने और रश्मिका मंदाना के बॉन्ड के बारे में खुलकर बात की थी।
रश्मिका और विजय ने इस साल बॉलीवुड में किया डेब्यू
दोनों ने इसी साल बॉलीवुज में डेब्यू किया है। रश्मिका ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं, विजय ने अनन्या पांडे के साथ फिल्म लाइगर से डेब्यू किया था। इसके अलावा रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में दिखाई देंगी। वहीं, विजय सामंथा रुथ प्रभु के साथ खुशी में नजर आएंगे। ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
