Ranveer Singh spotted at airport: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह 'डॉन 3' (Don 3) विवाद के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़ (FWICE) द्वारा उनके खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी करने के बाद रणवीर सिंह ने भी ऑफिशियल बयान जारी किया है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान FWICE ने आधिकारिक तौर पर यह निर्णय लिया कि जब तक रणवीर सिंह का 'डॉन 3' से जुड़ा मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक अभिनेता को इंडस्ट्री में किसी के साथ भी काम करने से बैन किया जाता है। निर्माताओं ने 'डॉन 3' के प्री-प्रोडक्शन में हुए कथित नुकसान की भरपाई के तौर पर 45 करोड़ रुपये मांगे हैं। फेडरेशन ने प्रोड्यूसर्स की इस मांग को भी आगे रखा है। इन चीजों के बीच बीती रात रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। (इसे भी पढ़ें: Deepika Padukone की 8 घंटे की शिफ्ट वाली मांग का Saba Azad ने किया सपोर्ट, कही ये बात)
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह
सोमवार की रात रणवीर सिंह को 'डॉन 3' को रहे विवाद के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेता को सफेद कुर्ता-पायजामा और काला ओवरकोट कैरी किए हुए देखा गया। उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था। इस दौरान रणवीर सिंह ने पैप्स से कोई बात नहीं की और फोटो क्लिक कराने के लिए भी नहीं रुके। वहां मौजूद फैन्स ने रणवीर सिंह के लिए तालियां भी बजाईं। फैन्स सोशल मीडिया पर कमेंट्स में रणवीर सिंह को सपोर्ट कर रहे हैं।
डरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज द्वारा लिए निर्णय और बढ़ते विवाद को देखते हुए सोमवार को रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने जान-बूझकर अब तक इस मामले चुप्पी साधने का फैसला लिया था। बढ़ते विवाद के बाद यह बयान दिया गया। कई लोगों ने FWICE की सख़्त कार्रवाई को अभिनेता के खिलाफ बड़ा कदम बताया है। बतया जा रहा है कि दोनों पक्ष इस समय अपनी-अपनी बातों पर अड़े हुए हैं। रणवीर सिंह ने इस पूरे मामले में अभी तक चुप्पी बनाए रखी थी। (इसे भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box office Day 4: लक्ष्य-अनन्या की फिल्म का हुआ बुरा हाल, आंकड़े देख मेकर्स को हुई चिंता)
'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह ने जारी किया बयान
अब जो स्टेटमेंट जारी किया गया, उसमें बताया गया है कि रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों की बहुत इज्जत करते हैं। 'डॉन 3' को लेकर जो भी चीजें चल रही थी कि वो जान-बूझकर रिएक्ट नहीं करना चाहे थे। उनका मानना है कि पेशेवर चर्चाओं और निजी संबंधों को गरिमा, परिपक्वता और म्यूच्यूअल रेस्पेक्ट के साथ ठीक तरीके से संभाला जा सकता है।
रणवीर सिंह ने यहां कहा कि वो 'डॉन' फ्रेंचाइजी को शुभकामनाएं देते हैं और वो विवाद पर पब्लिक में कोई बात नहीं करेंगे। बयान में आगे कहा गया, 'हर दिन तरह-तरह की बातें और अटकलें सामने आई हैं लेकिन रणवीर ने कभी भी पब्लिक में इन सभी मुद्दों पर रिएक्शन देना सही नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आगे की जिम्मेदारियों पर टिका हुआ है। इस फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का वो बहुत सम्मान करते हैं। वो पूरी ईमानदारी से चाहते हैं कि यह फ्रेंचाइजी आगे भी सफलता हासिल करती रहे। ऐसे मौकों पर चुप रहना उनके द्वारा सोच-समझकर लिया गया फैसला है और वह आगे भी इसी रवैये को बनाए रखेंगे।'
