बॉलीवुड

हॉरर-कॉमेडी के साथ धमाका करेंगे Ranveer Singh !! इस निर्माता संग चल रही है बात

Ranveer Singh's Next is Horror Comedy: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने हॉरर-कॉमेडी मूवी ऑफर की है। रणवीर सिंह को पहली बार हॉरर-कॉमेडी मूवी में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Image

Ranveer Singh's Next is Horror Comedy

Ranveer Singh Next is Horror Comedy: रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अब तक रोमांटिक हीरो और विलेन बनकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं। रणवीर सिंह को लेकर उड़ती-उड़ती खबर सामने आ रही है कि विलेन और रोमांटिक बनने के बाद अब अभिनेता हॉरर-कॉमेडी मूवी में अपना हाथ अजमाने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब रणवीर सिंह को हॉरर कॉमेडी में देखा जाएगा।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह एक बड़े प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के साथ हॉरर-कॉमेडी के लिए बातचीत कर रहे हैं। यह एक फ्रेंचाइजी है जिसकी शुरुआत ब्लॉकबस्टर स्त्री से हुई थी। इस प्रोडक्शन में 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी कई मूवीज बन चुकी है। फैन्स भी रणवीर सिंह को इस हॉरर-कॉमेडी में देखने के लिए बेताब हैं। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही इस मूवी की अनाउंसमेंट रणवीर सिंह के साथ कर सकते हैं।

पोर्टल के मुताबिक मेकर्स रणवीर सिंह के साथ हॉरर-कॉमेडी का फ्रेश चैप्टर शुरू करने की तैयारी में हैं। इस मूवी का पेपरवर्क भी काफी हद तक पूरा हो चुका है। एक बार कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद चीजों को आगे बढ़ाया जाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इस समय फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ फरहान अख्तर की 'डॉन 3' भी है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article