Dhurandhar Executive Producer Rahul Gandhi: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए एक छोटा सा क्लिप शेयर किया था। इसमें रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक का लुक देखने लायक था। अब ये खबर सामने आई है कि मेकर्स जल्द ही धुरंधर का फर्स्ट लुक शेयर करने वाले है। इस बीच फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी एक्स पर ट्रेंड करने लगे है। लोग ये कह रहे हैं कि क्या ये कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो नहीं...
कौन हैं धुरंधर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी
रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर में कई बड़े स्टार्स हैं लेकिन अभी बस एक ही नाम ट्रेंड कर रहा है और वो है राहुल गांधी। धुरंधर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर राहुल गांधी का नाम होना लोगों में उत्सुकता पैदा कर गया। ट्विटर पर लोग इसे कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद राहुल गांधी से जोड़कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या राहुल गांधी ने राजनीति छोड़ दी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये किस लाइन में आ गए है।' हालांकि फिल्म धुरंधर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी कई फिल्मों और वेब सीरीज में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रहे हैं।
कब रिलीज होगी धुरंधर
बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एक्शन थ्रिलर मूवी धुरंधर का फर्स्ट लुक सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक मूवी 'परम सुंदरी' के साथ अटैच किया जाएगा। ये मूवी 29 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
