Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी (Scout OP) और लव गिल (love Gill) की हालत ठीक नहीं है। वीकेंड का वार में दोनों के भाई बहन के रिश्ते के बीच दिखाई दे रही नजदीकियों पर बात हुई। रोहित शेट्टी ने दोनों को फटकार लगाई। इसके बाद काशवी ने आकर लव पर स्काउट को जाल में फंसाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, काशवी ने स्काउट को भी खरी खोटी सुनाई। इस वजह से स्काउट ने लव गिल से बात करनी पूरी तरह बंद कर दी है, जिसके बाद अब लव गिल पूरी तरह टूट गई हैं। लव नॉमिनेशन टास्क में फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: अरिश्फा ने किया हंगामा, नॉमिनेशन टास्क में बुरी तरह फंसे स्काउट ओपी और लव गिल
लव गिल की हुई हालत खराब
रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल नॉमिनेशन टास्क के लिए आगे आती हैं। इस मौके पर लव को उन कंटेस्टेंट का नाम लेना होता है, जिन्हें वह नॉमिनेट कर रही हैं, लेकिन लव से ठीक पहले स्काउट की बारी आती है और वह लव को नॉमिनेट कर देते हैं, जिस वजह से लव और ज्यादा हर्ट होकर रोने लगती हैं और अपनी बारी में भी वह रोती रहती हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि लव इस मौके पर अपना दर्द बयां करते हुए बताती हैं कि वह स्काउट को जीतते हुए देखना चाहती हैं, लेकिन वह रोबोट नहीं है, जो सब भूल जाएंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: YRKKH फेम Navika Kotia की टूटी सगाई, अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं एक्स मंगेतर Mazen Mody
