टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'ड्रामा कर रही...', Love के रोने-धोने पर भड़कीं स्काउट की मां, काशवी ने मेकर्स को लगाई फटकार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल की हालत ठीक नहीं हैं। वह बुरी तरह रोती दिखाई दे रही हैं। इस पर स्काउट ओपी की मां का गुस्सा फूटा है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और स्काउट ओपी (Scout OP) के बीच की चीजें काफी खराब हो गई हैं। वीकेंड का वार में जब से दोनों की नजदीकियों का मुद्दा उठा है और काशवी ने शो में आकर लव गिल को सुनाया है, तब से ही लव और स्काउट एक दूसरे से दूर हैं। स्काउट चीजों से निकलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लव का रो-रोकर बुरा हाल है। बिग बॉस 20 के प्रोमोज में लव लगातार फूट-फूटकर रोते दिखाई दे रही हैं। इस पर अब स्काउट ओपी की मां और गर्लफ्रेंड काशवी का रिएक्शन सामने आया है। स्काउट की मां ने लव को फटकार लगाई है और काशवी ने मेकर्स की क्लास लगाई है। Bigg Boss 20: 'तुझे चाहती हूं कि...', काशवी के आरोपों से टूटीं Love Gill, रोते हुए स्काउट के सामने बयां किया दर्द

    लव गिल पर फूटा स्काउट की मां का गुस्सा

    स्काउट ओपी की मां ने टेली चक्कर से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का सपोर्ट करते हुए लव की क्लास लगाई है। स्काउट की मां ने कहा, 'वहां पर लव को लोग सिंपथी दे रहे हैं क्योंकि लव रो रही है। यहां पर रोने का कुछ कारण नहीं है। हम जैसे प्रोमो देख रहे हैं कि इतना ज्यादा जाकर रोना है। वो तो मुझे ड्रामेटिक लगा। किस चीज के लिए इतना रोना। अगर हमको समझाया गया और हम समझ रहे हैं कि ये चीज गलत दिख रही हैं तो दिख रही हैं। अगर हमें आकर सामने से कोई बोल रहा है, तो इसका मतलब ये है कि बाहर गलत दिख रहा है। तो हमें अभी आगे होकर गेम में मूव ऑन करना चाहिए और अच्छे से गेम खेलना चाहिए। वहां पर इतना रोना धोना करके पब्लिक को सिंपथी लेने की जरूरत नहीं है। पब्लिक भी सिंपथी दे रहे हैं वो अलग बात हो गई, लेकिन वो वहां पर इतना रोना धोना कर रही है तभी तो पब्लिक सिंपथी दे रही है।' Bigg Boss 20 Highlights: अरिश्फा ने किया हंगामा, नॉमिनेशन टास्क में बुरी तरह फंसे स्काउट ओपी और लव गिल

      मेकर्स पर भड़कीं काशवी

      बिग बॉस 20 के नए प्रोमो पर काशवी का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसमें लव बुरी तरह रोती दिख रही हैं और मेकर्स ने इस पर इमोशनल म्यूजिक लगाया है। इस वीडियो पर काशवी ने कहा, 'इसमें सही गलत कौन है। हम सारे ही गलत हैं। सभी सिर्फ बिग बॉस है। ये क्या प्रोमो है यार। मैंने सिर्फ फीजिकल नजदीकियों और मसाज की बात की थी जो मुझे शर्मिंदा जैसा लगता है और मैंने चीजों को सीधे तौर पर स्काउट से कही थी और उन्हें सब कुछ बताया था समझाया था। मैंने उन्हीं पर चिल्लाया भी था, लेकिन अब चीजों को पकड़कर रखना और खींचना जा रहा है, जो ठीक है।''
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article