बॉलीवुड

Ranveer Singh-Kiara Advani की फिल्म Don 3 हुई पोस्टपोन, अब 2025 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 23, 2024, 04:48 PM IST

Ranveer Singh and Kiara Advani Don 3 Delayed: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही हैं, बताया जा रहा है कि अब फिल्म देरी से रिलीज होने वाली है क्योंकि फिल्म की शूटिंग अब 2024 की जगह 2025 में शुरू होगी।

Image

Ranveer Singh and Kiara Advani Don 3 Delay

Ranveer Singh and Kiara Advani Don 3 Delayed: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही हैं, बताया जा रहा है कि अब फिल्म देरी से रिलीज होने वाली है क्योंकि फिल्म की शूटिंग अब 2024 की जगह 2025 में शुरू होगी। फिल्म को पहले इसी साल ऑन फ्लोर किया जाना था, मूस्की की स्किप्ट और लीड कास्टिंग भी लगभग पूरी हो गई थी, फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले हैं, जिनका पिछला ट्रैक रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है। डॉन 3 की अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म चर्चा का विषय बन गई थी। फिल्म की शूटिंग पहले इसी साल शुरू करने की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद अब नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

किस वजह से पोस्टपोन हुई Don 3?

अब फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर सामने आते ही फैंस भी काफी निराश हो गए हैं। डॉन 3 के डिले होने के अलग अलग कारण सामने आ रहे हैं, कई लोगों का मानना है कि फरहान अख्तर अभी फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर पूरी तरह से निश्चिंत नहीं हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अगले साल शुरू होगी Don 3 की शूटिंग

रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की फिल्म डॉन 3 अगले साल 2025 में ऑन फ्लोर जाने वाली है, इसकी वजह फरहान अख्तर को ही बताया जा रहा है। दरअसल वह इस समय अपनी एक्टिंग की प्राथमिकता देना चाहते हैं। जिसके बाद ही वह डायरेक्टर की कुर्सी संभालने वाले हैं। वह फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर भी कुछ बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article