Randeep Hooda and Lin Laishram expecting their first child: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी वाइफ लिन लैशराम के साथ खास अंदाज में दिवाली मनाई है। रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वो अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ दिखाई दे रहे थे। तस्वीरों में रणदीप और लिन बेहद प्यारे लग रहे। इस बीच रणदीप हुड्डा का ये पोस्ट वायरल हो गया है। तस्वीरों को देखने के बाद लोग ये दावा कर रहे हैं कि रणदीप हुड्डा की वाइफ लिन मां बनने वाली हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
रणदीप के बच्चे की मां बनेंगी लिन लैशराम
सामने आई फोटोज में रणदीप ने गुलाबी रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था, जबकि लिन ने उसी रंग की खूबसूरत साड़ी में दीयों के साथ पोज दिया। अन्य तस्वीरों में मिठाई, स्वादिष्ट खाना, लक्ष्मी पूजा और रणदीप के माता-पिता के साथ तस्वीरें थीं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, 'लगता है दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।' एक दूसरे ने लिखा, 'किसी ने नोटिस नहीं किया, शायद जल्द अच्छी खबर आने वाली है।' रणदीप हुड्डा के इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। इस बारे में अभी तक रणदीप हुड्डा ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। फैंस ये चाहते हैं कि रणदीप जल्द ही पापा बन जाएं।
रणदीप और लिन की शादी
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की मुलाकात एक दशक पहले नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप 'मॉटली' में हुई थी, जहां वे पहले दोस्त बने। उनकी दोस्ती कोविड-19 लॉकडाउन में और गहरी हुई, जब वे साथ रहने लगे। 2022 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। 29 नवंबर 2023 को इम्फाल, मणिपुर में उनकी शादी पारंपरिक मेइतेई रीति-रिवाज से हुई। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देते रहते हैं। बात करें रणदीप की फिल्मों की तो वो आखिरी बार फिल्म जाट में नजर आए थे। इस मूवी में उनके साथ एक्टर सनी देओल भी थे। रणदीप और सनी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
