रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म को मेकर्स सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बड़े स्तर पर रिलीज कर रहे हैं, जिसके लिए लगातार तैयारियां चल रही हैं। इनसाइडर्स बता रहे हैं कि रामायण की टीम हर देश के मुताबिक प्रमोशनल स्ट्रैटजी बना रही है और उसके तहत ही मूवी को रिलीज किया जा रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रामायण को चीन में नए नाम के साथ रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने ये फैसला वहां की गई रिसर्च के आधार पर लिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नितेश तिवारी की रामायण को चाइनीज मार्केट में रामायण: द लेजेंड ऑफ द प्रिंस के नाम से रिलीज किया जाएगा। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Sanjay Dutt के नाइटक्लब में बिना लाइसेंस बज रहे थे गाने, बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
China के लिए Ramayana को मिला नया टाइटल
फिल्म रामायण के साथ सोनी पिक्चर्स जैसा बड़ा प्रोडक्शन हाउस जुड़ा हुआ है। खबरें हैं कि सोनी पिक्चर्स ने ही चीन रिलीज के लिए रामायण का नया टाइटल शेयर किया है। फिल्म रामायण को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 6 नवम्बर के दिन रिलीज किया जाएगा और इसी दिन चीन में भी रणबीर-यश की फिल्म रिलीज होगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'Ramayana' में लक्ष्मण बनते-बनते रह गए Nitish Sharma, रवि दुबे को रोल मिलने पर कही ये बात
2 भागों में रिलीज होगी Ranbir Kapoor और Yash की Ramayana
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण में साई पल्लवी और सनी देओल जैसे सितारों के भी अहम किरदार होंगे। मेकर्स इसे दो पार्ट्स में रिलीज करेंगे ताकि रामायण की कहानी को ठीक ढंग से कहा जा सके। मेकर्स रामायण पार्ट 1 को इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज करेंगे, जिसका प्रमोशनल लगातार जारी है। ट्रेड पंडितों की अगर मानें तो फिल्म रामायण देश में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा ताकि देश के हर कोने में भगवान राम के भक्त इसे एन्जॉय कर सकें।
