बॉलीवुड

Alia Bhatt की लिपस्टिक हटाने पर रणबीर कपूर ने दिया पलटवार, कहा-'अगर लोग टॉक्सिक बुलाते हैं तो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 25, 2023, 08:51 AM IST

Ranbir Kapoor on Alia Bhatt's Lipstick Controversy: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि रणबीर को उनका लिप्सटिक लगाना पसंद नहीं है, जिसके बाद रणबीर को सोशल मीडिया पर टॉक्सिक हसबैंड बुलाने का ट्रैंड शुरू हो गया। अब रणबीर ने इसपर अपना बयान दिया है।

Image

Ranbir Kapoor on Being Called toxic husband

Ranbir Kapoor on Alia Bhatt's Lipstick Controversy: आलिया भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को उनका लिप्सटिक लगाना पसंद नहीं है। आलिया ने खुलासा किया था कि रणबीर खुद से ही उनकी लिपस्टिक हटा देते हैं। जिसके बाद रणबीर को सोशल मीडिया पर टॉक्सिक हसबैंड बुलाने का ट्रैंड शुरू हो गया। इसी के साथ ही यूजर्स रणबीर और आलिया की शादी को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब रणबीर ने इसपर अपना बयान दिया है। काफी समय के बाद रणबीर कपूर ने इस लिपस्टिक कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ दी है। रणबीर नेकहा कि वह सोशल मीडिया पर नहीं है इस पर से उन्हें इस ट्रोलिंग से भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।

हालांकि उनके हिसाब से जिंदगी में पॉजिटिविटी और नेगिटिविटी दोनों ही काफी जरूरी है। खासकर एक आर्टिस्ट के लिए हैं। आइए अब रणबीर के इस पूरे बयान पर एक नजर डालते हैं।

'जो लोग मुझे टॉक्सिक बुलाते हैं, उन्हें..'

Zoom के साथ एक बातचीत में रणबीर ने कहा, 'अगर लोग मुझे टॉक्सिक बुला रहे हैं, तो मझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि मैं टॉक्सिक रिलेशनशिप के हमेशा से ही खिलाफ रहा हूं। हालांकि अगर लोग मुझे टॉक्सिटी का चेहरा देखते हैं, तो मेरे पास ज्यादा कुछ नहीं है कहने के लिए।'

इसी के साथ ही उन्होंने कहा, 'एक पब्लिक फिगर होने की वजह से हमें यह सब झेलना पड़ता है। पर अब मुझे ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। मैं उसे ज्यादा सीरियसली नहीं लेता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article