बॉलीवुड

Bishan Singh Bedi Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए बिशन सिंह बेदी, परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Bishan Singh Bedi Funeral At Delhi Lodhi Ghat: मशहूर स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें परिवार के साथ-साथ शर्मिला टैगोर भी शामिल हुईं।

Image

पंचतत्व में विलीन हुए बिशन सिंह बेदी

Bishan Singh Bedi Funeral At Delhi Lodhi Ghat: मशहूर स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने 77 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ फैंस को भी काफी झटका लगा। बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) के निधन पर सलमान खान के लेकर शाहरुख खान जैसे कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी, साथ ही एक्टर अंगद बेदी व नेहा धूपिया के परिवार के लिए भी कामना की। वहीं दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित श्मशान घाट में बिशन सिंह बेदी का अंतिम संस्कार हुआ।

बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) के अंतिम संस्कार से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अंतिम संस्कार के दौरान, अंगद बेदी, नेहा धूपिया और बिशन सिंह बेदी की पत्नी अंजू इंद्रजीत शोक में डूबी नजर आईं। फिल्मी जगत की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं। तस्वीरों में शर्मिला टैगोर के चेहरे पर भी दुख भाव साफ झलक रहा था।

फैंस ने दी बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि

मशहूर स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) को उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। एक यूजर ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट किया, "ओम शांति।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "वाहेगुरू पूरे परिवार को इस दुख से लड़ने की शक्ति दे।" बता दें कि फिल्मी कलाकारों के अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंगद बेदी ने पिता की याद में साझा की पोस्ट

अंगद बेदी ने पिता बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट साझा की, जिसके अंत में उन्होंने लिखा, "हम आपको अपने एक बहादुर लीडर के तौर पर पाकर काफी खुश हैं पापा। हम आपके दिखाए रास्तों पर चलेंगे। हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहिएगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article