Ramayana Mumbai Event: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। इसी बीच मुंबई में हुए खास इवेंट में एक्टर ने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका ध्यान खींचा। मुंबई के इस इवेंट में यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट (MrBeast) भी मौजूद थे। तो चलिए जानते हैं इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने क्या किया, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:जब Yami Gautam ने जीता नेशनल अवॉर्ड, खुशी से भावुक हुए पति आदित्य धर
रणबीर कपूर ने कही ये बात
मुंबई में फिल्म के खास प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार से जुड़ा एक खास पल दिखाया। यहां वो शिव धनुष उठाते नजर आए। इस दौरान उनके साथ यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट (MrBeast) भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर ने मिस्टरबीस्ट के साथ अपनी बातचीत की शुरुआत ‘जय श्री राम’ और ‘पवनपुत्र हनुमान की जय’ के साथ की। फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे एक्टर ने कहा, 'रामायण और श्री राम हमारे अवचेतन मन में बहुत गहराई से बसे हुए हैं। भगवान राम ने कभी खुद को हीरो बनाने की कोशिश नहीं की। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका मतलब है आदर्श पुरुष। उनका जन्म एक राजकुमार के रूप में हुआ था और उनके पास सब कुछ हो सकता था, लेकिन उन्होंने अपने पिता के वचन और अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए सब कुछ त्याग दिया। एक शब्द है धर्म, जिसका मतलब कर्तव्य होता है। वो एक आदर्श पुरुष हैं और मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए आपको हमारी संस्कृति और इतिहास की थोड़ी सी झलक मिल सकेगी।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Hanuman Ansh की टीम से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, फिल्म की सफलता पर दी बधाई
नमित मल्होत्रा ने यश के सपोर्ट के लिए जताया आभार
इवेंट में निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा कि 'आज यश यहां नहीं आ सके जो हमारे सुपरस्टार हैं और रावण का किरदार निभा रहे हैं। जब यह फिल्म बननी थी, तो मुझे उनके जैसे किसी इंसान की जरूरत थी, जो वहां खड़े होकर हमारे लिए सपोर्ट का मजबूत स्तंभ बन सके। हमारे देश में रावण शब्द को लेकर इतना डर और नापसंदगी है, ऐसे में रावण का किरदार निभाने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी, जिसमें हमारे साथ जुड़ने की हिम्मत हो। निर्माता के तौर पर हमारे साथ जुड़कर और ‘रामायण’ बनाने के हमारे सपने को सपोर्ट करने के लिए यश जैसे ही किसी इंसान की जरूरत थी। हमारा मकसद सिर्फ हर इंडियन को गर्व महसूस कराना नहीं, बल्कि इसे पूरी दुनिया तक पहुंचाना भी है। हम आपको मिस कर रहे हैं, यश। मुझे उम्मीद है कि आप अब बेहतर महसूस कर रहे होंगे।' फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 8 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाला है, जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।
