बॉलीवुड

Love and War: जांबाज फाइटर पायलट बनेंगे रणबीर कपूर, लुक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका...लोग बोले- '1000 करोड़ वाली फिल्म'

Love and War film: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से रणबीर और आलिया की फोटोज वायरल हुई थी। इस बीच रणबीर कपूर का धांसू लुक सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। आइए नजर डालते है रणबीर के लुक पर...

ranbir kapoor look

pic credit- filmfare instagram

Ranbir Kapoor look: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। बीते दिन फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिन्हें देखकर फैंस गदगद हो गए। इस बीच रणबीर कपूर की नई तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रही है। सामने आई इस फोटो को देखकर लोग ये कह रहे है कि लव एंड वॉर बॉक्स ऑफिस पर पक्का 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

रणवीर कपूर का धांसू लुक हुआ आउट

फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिनमें रणबीर कपूर फाइटर पायलट के लुक में दिखाई दे रहे हैं। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये तस्वीर लव एंड वॉर के सेट से लीक हुई है। रणबीर कपूर का ये लुक धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग इस तस्वीर पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '1000 करोड़ कमाएगी ये फिल्म।' दूसरे ने लिखा, 'रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विक्की कौशल पर्दे पर आग लगाने वाले है।' बीते दिन सेट से आलिया भट्ट की तस्वीरें आउट हुई थी, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही थी। आलिया का लुक देख फैंस गदगद हो गए थे।

कब रिलीज होगी लव एंड वॉर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने लव एंड वॉर की रिलीज डेट को रामायण पार्ट 1की रिलीज डेट से करीब 4 महीने पहले रखने की डिमांड की है। निर्माता संजय लीला भंसाली से बात करते हुए, रणबीर कपूर ने कहा कि वह दोनों फिल्मों के बीच करीब 4 महीने का गैप चाहते हैं। रामायण पार्ट 1 पहले ही दिवाली रिलीज के लिए तैयार है, इसलिए रणबीर कपूर ने रिक्वेस्ट की है कि लव एंड वॉर जून 2026 में रिलीज हो जाए। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 1 को लेकर भी लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

कुमार सरस
कुमार सरस Author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article