बॉलीवुड

रणबीर आलिया की बेटी Raha का नंबर 8 से है खास कनेक्शन, एक्टर का है लंकी नंबर, जानिए कैस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 25, 2022, 07:07 PM IST

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: रणबीर और आलिया इन दिनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। कपल ने हाल ही में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर और आलिया की बेटी राहा का नंबर 8 से खास कनेक्शन है। आइए जानते हैं कैसे?

Image

ranbir and alia (credit pic : instagram)

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नंबर 8 के लिए प्यार किसी से भी छुपा नहीं है। आलिया के मेहंदी डिजाइन से लेकर उनके जैवलेरी तक में इस नंबर का खास महत्व था। शादी के मंगलसूत्र के डिजाइन तक में इस बात का ध्यान रखा गया था। ऐसे में जब कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया तो फैंस जानना चाहते थे कि रणबीर के फेवरेट डिजिट का खास कनेक्शन था या नहीं। हम आपको बता देते हैं कि राहा के नाम से भी नंबर 8 का खास कनेक्शन है।

रणबीर और आलिया की बेटा का नंबर 8 से है खास कनेक्शन

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, बेबी गर्ल के नाम के साथ उनका फेवरेट नंबर का खास कनेक्शन है। R जो है वो नंबर के ऑर्डर में 18 पर आता है और H की नंबर सीरीज 8 पर आती है। ब्रह्मास्त्र कपल ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी और 6 नवंबर 2022 को उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया। आलिया ने हाल ही में अपने बेटी के नाम का खुलासा किया और साथ ही बताया कि ये नाम नीतू कपूर ने रखा है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी को पकड़े हुए शेयर की और उस दीवार के सामने फुटबॉल जर्सी के आउटफिट पर राहा लिखा था। इस फोटो को शेयर करते हुए राहा ने अलग-अलग भाषाओं में उसका मतलब भी बताया था।

आलिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आलिया और रणबीर इन दिनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। फिलहाल आलिया ने अपने काम से ब्रेक लिया। वहीं, रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म एनिमल से उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके अलावा एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article