बॉलीवुड

बेटी राहा को गोद में लेकर लंदन से छुट्टियाँ मनाकर लौटे रणबीर कपूर, अब लव एंड वॉर पर होगा पूरा फोकस

Ranbir-Alia Return From Vacation: एक वायरल वीडियो में, रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे है, कपूर परिवार लंदन में अपनी छुट्टियां मनाकर लौटते हुए एक निजी एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुआ। हालांकि दोनों के साथ एक्ट्रेस नीतू कपूर नजर नहीं आई।

Image

image source: zoom instagram

Ranbir-Alia Return From Vacation: हाल ही में रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) और आलिया भट्ट( Alia Bhatt) काम से छुट्टी लेकर लंदन घूमने गए थे। जहां से वह करीब एक हफ्ते बाद लौट आए हैं। रणबीर और आलिया को अपनी बेटी राहा के साथ स्पॉट किया गया। राहा अपने पापा की गोद में थी जिसका चेहरा छिपाया हुआ था। रणबीर ने पैपराजी को पॉज दिए बिना ही गाड़ी में बैठने का फैसला किया और वह जल्दी में निकल पड़े। आइए आपको दिखा दें रणबीर की ये छोटी सी क्लिप

रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) अपनी बेटी राहा के साथ लंदन में फैमिली वेकेशन मनाकर लौटे। उन्हें आज प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। रणबीर राहा को गोद में लिए हुए थे, जबकि परिवार अपनी छुट्टियों के बाद रीलैक्सऔर खुश दिखाई दे रहा था, जिसने फैंस और पैपराजी दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कैसे राहा अपने पापा के कंधे से चिपकी हुई है। हालांकि दोनों के साथ एक्ट्रेस नीतू कपूर नजर नहीं आई। जबकि वह भी साथ में गई थी।

नीतू कपूर ने मनाया था जन्मदिन

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वह वेकेशन पर नजर आ रही है। उस फोटो में उनके साथ एक्ट्रेस नीतू कपूर, ऋद्धिमा कपूर, रीमा जैन नजर आ रही है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि सभी परिवार के लोगों ने एक साथ जश्न मनाया है। यहाँ देखें फोटो

Kareena kapoor with family

Image Source: Neetu Kapoor Instagram

लव एंड वॉर पर होगा फोकस

बताते चले कि रणबीर कपूर के पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट हैं। रामायण part 1( Ramayana Part 1) और लव एंड वॉर( love and War) । रामायण के लिए रणबीर ने शूटिंग पूरी कर ली है। अब वह लव एंड वॉर पर काम करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल आलिया भट्ट नजर आएंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article