बॉलीवुड

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की फिल्म के टीजर पर संजय गुप्ता ने कसा तंज? फैंस ने लगा दी क्लास

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 2, 2026, 01:55 PM IST

Sanjay Gupta on Ramayana Teaser: बॉलीवुड के डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) का बिना नाम लिए कुछ ऐसा लिखा जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। संजय गुप्ता की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: IMDB/ Sanjay Gupta X

Sanjay Gupta on Ramayana Teaser: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ एक्टर यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) ने इन दिनों सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का धांसू टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म रामायण का ये टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड के डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसको लेकर विवाद हो गया है।(ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser: 2 मिनट 38 सेकेंड में रणबीर कपूर ने दिखाए भगवान राम के ये 5 रूप)

संजय गुप्ता ने कही ये बात

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक एक्स की पोस्ट है जिसे डायरेक्टर संजय गुप्ता ने लिखा है। संजय गुप्ता ने अभी हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जहां एक तरफ हर कोई रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं संंजय गुप्ता अपनी एकदम अलग ही राय रखी है। संजय गुप्ता ने बिना फिल्म का नाम लिए लिखा 'खोदा पहाड़ निकला चूहा।' संजय गुप्ता की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ संजय गुप्ता ने किसी फिल्म के लिए बिना नाम लिए बोला हो। डायरेक्टर पहले ही ऐसा कर चुके हैं। रामायण आपको बता अभी हाल ही में फिल्म रामायण का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर के लुक को दिखाया गया है। (ये भी पढ़ें:Ramayana Teaser: रणबीर कपूर का लुक देख गदगद हुए करण जौहर-सिद्धार्थ आनंद, कहा- 'आपने कमाल कर दिया...' )

करण जौहर-सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की तारीफ करते हुए अभी हाल ही में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। दोनों फिल्म में रणबीर कपूर के लुक की जमकर तारीप करते नजर आए।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता और यश (Yash) रावण का रोल कर रहे हैं। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट साल 2026 में रिलीज होगा और दूसरी 2027 में

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article