Ramayana Teaser: 2 मिनट 38 सेकेंड में रणबीर कपूर ने दिखाए भगवान राम के ये 5 रूप

Ramayana Rama Teaser: रणबीर कपूर स्टारर रामायण का पहला टीजर हनुमान जयंती के मौके पर दर्शकों के सामने है। इस टीजर में रणबीर कपूर ने भगवान राम के 5 अलग-अलग अवतार दिखाए हैं जो हमें फिल्म के दौरान देखने को मिलेंगे।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Apr 2 2026, 11:19 IST
रणबीर कपूर ने Ramayana Rama Teaser में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिखाए 5 रूपImage Credit : Ramayana Teaser01 / 06

रणबीर कपूर ने Ramayana Rama Teaser में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिखाए 5 रूप

Ramayana Rama Teaser: निर्माता नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण का पहला टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्टर रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस टीजर का इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे थे क्योंकि हर कोई जानना चाहता था कि डायरेक्टर नितेश तिवारी भगवान राम को किस तरह से पेश करेंगे? टीजर रिलीज होने के बाद यह कहा जा सकता है कि नितेश तिवारी रामायण में भगवान राम का चित्रण वैसे ही करेंगे, जैसे वो हम सबकी स्मृतियों में हैं। फिल्म रामायण के टीजर में मेकर्स ने रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में पेश किया है, जो हमें मर्यादा पुरुषोत्तम के 5 अलग-अलग रूपों से मिलवाते हैं। आइए आपको एक-एक करके इनके बारे में बताते हैं...

मर्यादित पुरुषImage Credit : Ramayana Teaser02 / 06

मर्यादित पुरुष

भगवान राम को भारत में सबसे सम्मानित पुरुष के रूप में देखा जाता है और यही कारण है कि उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से से भी पुकारा जाता है। टीजर हमें उनका ये अवतार दिखाता है और ये जानने की उत्सुकता भी पैदा करता है कि भगवान राम आखिरकार मर्यादा पुरुषोत्तम कैसे बने थे?

साहसी योद्धाImage Credit : Ramayana Teaser03 / 06

साहसी योद्धा

रामायण का टीजर भगवान राम को एक साहसी योद्धा को रूप में भी पेश करता है, जो किसी भी परिस्थिति से नहीं डरता है। भगवान राम के बारे में ये बात काफी फेमस है कि उन्होंने बचपन से ही असुरों का नाश करना शुरू कर दिया था, रामायण का टीजर हमारे सामने उनका ये रूप अच्छे से पेश करता है।

पराक्रमी राजाImage Credit : Ramayana Teaser04 / 06

पराक्रमी राजा

रामायण टीजर के एक सीन में जैसे रणबीर कपूर अधेंरे से उजाले में चलकर आते हैं और उनके चेहरे पर तेज दिखता है, वो एक पराक्रमी राजा की निशानी है। हमारे ग्रंथों में भगवान राम का ऐसा ही चित्रण किया गया है। नितेश तिवारी भगवान राम के इस रूप को टीजर में सफलतापूर्वक दिखाने में कामयाब रहे हैं।

आदर्शवादी पुत्रImage Credit : Ramayana Teaser05 / 06

आदर्शवादी पुत्र

भगवान राम भारत के सबसे सच्चे और आदर्शवादी पुत्र थे, जिन्होंने अपने पिता की लाज रखने के लिए राज-पाठ को लात मार दी थी। रामायण टीजर में रणबीर कपूर जिस तरह से भगवा कपड़े लपेटकर कलश से अपने पिता की अस्थियां बहाते दिखाई दे रहे हैं, वो भगवान राम के आदर्शवादी पुत्र का परफेक्ट चित्रण है।

रक्षकImage Credit : Ramayana Teaser06 / 06

रक्षक

भगवान राम जितने आदर्शवादी पुत्र और न्यायप्रिय राजा थे, उतने ही बेहतरीन रक्षक भी थे जो अपनों के लिए बड़ी से बड़ी चुनौती से लड़ने की क्षमता रखते थे। फिल्म रामायण का टीजर भगवान राम का ये रूप भी अच्छी तरह से दिखाने में कामयाब रहता है। भगवान राम का रक्षक अवतार हमें रावण के साथ उनके युद्ध के लिए उत्सुक भी करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज