बॉलीवुड

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर का लुक देख गदगद हुए करण जौहर-सिद्धार्थ आनंद, कहा- 'आपने कमाल कर दिया...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 2, 2026, 01:20 PM IST

Ramayana Teaser Celebs Reaction: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) का टीजर रिलीज हगो गया है। जिसके बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थ आनंद और करण जौहर ने फिल्म में रणबीर कपूर के लुक की जमकर तारीफ की।

Image

Image Source: Ramayana Teaser

Ramayana Teaser Celebs Reaction: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म के इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ करते हुए हुए दिखाई दिए। इसी बीच डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने फिल्म के टीजर को देखने के बाद रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser: 2 मिनट 38 सेकेंड में रणबीर कपूर ने दिखाए भगवान राम के ये 5 रूप)

सिद्धार्थ आनंद ने की रणबीर की तारीफ

सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर रणबीर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणबीर ने भगवान राम का रोल बिल्कुल परफेक्ट किया है और इसे “स्पेक्टैकुलर” बताया। उनके ट्वीट में लिखा था, 'स्पेक्टैकुलर रणबीर ने मेरे लिए भगवान राम का रोल बिल्कुल सही निभाया है। अब मैं इस फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। नीतेश सर, आपका क्राफ्ट कमाल का है। नमित, तुमने वो किया है जो तुमने वादा किया था।' सिद्धार्थ आनंद ये एक्स पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser: यश को लंका नरेश रावण के रूप में देखकर 7वें आसमान पर दर्शक, देखें कमेंट)

खुशी से झूम उठे करण जौहर

करण जोहर ने रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और रामायण की टीम पर प्यार लुटाया। उन्होंने लिखा, 'इंतजार नहीं हो रहा, रणबीर कपूर ने भगवान राम को दिव्य भक्ति और पवित्रता के साथ निभाया है। उनका नाम सुनते ही आखिरी मुड़ना इस शानदार पहले लुक का सबसे खास पल था।' करण जौहर के अलावा और भी स्टार्स फिल्म के टीजर को देखने के उसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Ramayana Teaser Celebs Reaction

Image Source: Karan Johar Instagram

कब रिलीज होगी फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है। फिल्म के दूसरे पार्ट को साल 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता, सनी देओल (Sunny Deol) भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे। और यश रावण का रोल कर रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article