बॉलीवुड

Ramayana : राम और रावण साथ में नहीं आएंगे नजर, फिल्म में रणबीर कपूर और यश को रखा गया है अलग-अलग

Ramayana: रणबीर कपूर-साई पल्लवी स्टार मूवी रामायण( Ramayana) पर नई अपडेट आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में यश( Yash) और रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) एक-साथ नजर नहीं आएंगे। दोनों स्टार्स के किरदार अलग-अलग शूट किए जाएंगे। आइए आपको बताते हैं मेकर्स ने ऐसा प्लान क्यों बनाया है।

Image

Ramayana Latest Update

Ramayana: रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की अपकमिंग मूवी रामायण लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अच्छा-खासा बज देखने को मिल रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट भी फाइनल हो गई है और इसकी शूटिंग भी चल रही है। हाल ही में रामायण से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में रणबीर कपूर और यश एक साथ नजर नहीं आएंगे। दोनों स्टार अलग-अलग अपने सीन शूट कर रहे हैं। दोनों को आप साथ नहीं देख पाएंगे।

नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण में पहली बार रणबीर कपूर ( Ranbir kapoor) और यश( Yash) साथ काम करने वाले हैं। रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) जहां भगवान राम का किरदार कर रहे हैं वहीं साउथ एक्टर यश रावण के रोल में नजर आने वाले हैं। दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस इंजतर नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि दोनों स्टार्स को साथ में देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी न्यूज नहीं है। क्योंकि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में रणबीर और यश के साथ में बेहद कम सीन हैं।

जैसा की रामायण में बताया गया है भगवान राम और रावण का आमना-समाना बिल्कुल अंत में होता है। फिल्म मेकर्स भी इसी को फॉलो करते हुए कहानी को बिल्कुल ऑरिजिल रखना चाहते हैं। हालांकि यश के अधिकतर सीन सीता बनी साई पल्लवी और सनी देओल ( हनुमान) के साथ होंगे। लव एंड वॉर के बाद रणबीर कपूर रामायण की शूटिंग करेंगे वहीं यश ने अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही शुरू कर दी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article