बॉलीवुड

Box office Predictions: 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' में कौन मारेगा बाजी? बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे अक्षय और अजय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 06:32 AM IST

Ram Setu Vs Thank God Box Office Predictions: लंबे इंतजार के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड रिलीज होने जा रही हैं। मेकर्स दिवाली के अवसर पर इन फिल्मों को लाए हैं, ऐसे में देखना होगा कि पहले दिन ये दोनों फिल्में कितनी कमाई करती हैं।

Image

Box office Predictions: 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' में कौन मारेगा बाजी? बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे अक्षय और अजय

इस दिवाली बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है वो भी दो दिग्गज सितारों का। आज हिंदी सिनेमा के दो ऐसे सुपरस्टार टकराएंगे जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इस क्लैश के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। आज यानी 25 अक्टूबर को दो बिग बजट फिल्में रिलीज हो रहीं हैं जिनका लंबे समय से दर्शकों को इंतजार था। लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म रामसेतु रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार, जैक्लीन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा स्टारर यह फिल्म अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित है।वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।

एक तरह से देखा जाए तो इस दिन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और अजय देवगन आमने सामने होंगे। इन दोनों फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं और काफी पसंद किए जा रहे हैं। दोनों ही फिल्‍मों की एडवांस बुकिंग औसत रही है। साल 2022 में लगातार तीन फ्लॉप दे चुके अक्षय कुमार को अपनी आगामी फिल्म से काफी उम्मीद है लेकिन एडवांस बुकिंग देखकर किसी चमत्कार की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं थैंक गॉड का हाल इससे भी बुरा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 75 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 62.62 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। वहीं राम सेतु के 35184 टिकट बिके हैं जिनकी कीमत 91.84 लाख रुपये है।

ऐसी हो सकती है ओपनिंग

फिल्म बिजेनस के जानकार इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को अलग नजरिए से देख रहे हैं। अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों ही ऐसे सितारे हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ये फिल्में लॉन्ग होलीडे पर रिलीज हो रही हैं, ऐसे में दोनों का प्रदर्शन ठीक रहेगा। 'रात सेतु' और 'थैंक गॉड' मिलकर पहले दिन 25-26 करोड़ रुपये की कमाई कर सकते हैं। 'राम सेतु' पहले दिन 12-14 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है जबकि 'थैंक गॉड' ओपनिंग डे पर 10-12 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर सकती है।

लगातार फ्लॉप हो रहे अक्षय कुमार

इस साल थ‍िएटर में रिलीज हुई अक्षय कुमार की पिछली तीन फिल्‍में 'बच्‍चन पांडे', 'सम्राट पृथ्‍वीराज' और 'रक्षा बंधन' तीनों ही बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। बीते साल भी दिवाली के अवसर पर अक्षय कुमार की ही फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। फिल्म सूर्यवंशी ने पहले दिन ही 26.29 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म को देशभर की 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जबकि अन्य 66 देशों में इसे 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। अब देखना ये होगा कि क्या राम सेतु, सूर्यवंशी जैसा करिश्मा कर पाएगी?

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article