बॉलीवुड

Ram Setu Box office Collection day 2: दूसरे ही दिन लड़खड़ाई अक्षय की राम सेतु, जानें बुधवार को कितनी हुई कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 12:56 PM IST

Ram Setu Box office Collection day 2: 25 अक्टूबर को रिलीज हुई सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर दूसरे ही दिन लड़खड़ा गई। बुधवार को टिकट खिड़की पर फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Image

Ram Setu Box office Collection day 2: दूसरे ही दिन लड़खड़ाई अक्षय की राम सेतु, जानें बुधवार को कितनी हुई कमाई

Ram Setu Box office Collection day 2: 25 अक्टूबर को रिलीज हुई सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर दूसरे ही दिन लड़खड़ा गई। धवार को टिकट खिड़की पर फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी राम सेतु के निर्माण में करीब 215 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस फिल्म को मेकर्स ने करीब तीन हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। फिल्म का प्रमोशन भी काफी कम किया गया। इसका असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिल रहा है।

2022 में लगातार तीन फ्लॉप दे चुके अक्षय कुमार को अपनी आगामी फिल्म से काफी उम्मीद थी लेकिन कमाई का आंकड़ा देखकर किसी चमत्कार की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। राम सेतु की कमाई पहले दिन औसत ही रही और दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म लड़खड़ा गई। दूसरे दिन भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस दिवाली और गोवर्धन पूजा की छुट्टी का लाभ नहीं उठा सकी।

इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि दूसरे दिन फिल्म का कारोबार काफी कम रह गया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 11.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक फिल्म ने केवल 26.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। अक्षय कुमार जैसे सितारे के लिए यह कलेक्शन कुछ भी नहीं है। मेकर्स को अब वीकेंड से कुछ उम्मीद है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है।

इस साल थ‍िएटर में रिलीज हुई अक्षय कुमार की पिछली तीन फिल्‍में 'बच्‍चन पांडे', 'सम्राट पृथ्‍वीराज' और 'रक्षा बंधन' तीनों ही बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। बीते साल भी दिवाली के अवसर पर अक्षय कुमार की ही फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। फिल्म सूर्यवंशी ने पहले दिन ही 26.29 करोड़ रुपए की कमाई की थी जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड था।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article