बॉलीवुड

Rakul Preet Singh बनीं 'खतरों के खिलाड़ी', ऐसे लगाई बर्फ के पानी में डुबकी की देखते रह गए सब

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated May 6, 2023, 06:15 PM IST

Rakul Preet Singh Enjoy ice bath watch video: रकुलप्रीत जैसे ही आइस बाथ से बाहर आती हैं वो शोर मचाती हैं, आप उनकी आवाज में रोमांच महसूस कर सकते हैं। जहां प्रशंसक रकुलप्रीत सिंह का ये अंदाज देखकर पागल हो रहे हैं, वहीं नेटिजन्स उनको इस स्टंट करने के लिए बहादुर कह रहे हैं।

Image

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh ice bath video: आइस बाथ लेना बहुत रोमांचक होता है। अक्सर सेलेब्स इसका आनंद लेते हुए नजर आते रहे हैं। अब अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर आइस बाथ का एक्सपीरियंस शेयर किया है। वेकेशन के दौरान रकुलप्रीत सिंह ने आइस बाथ लेते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस शब्द को सायरो कहा जाता है, जिसका मतलब है बेहद ठंडे पानी से कुछ करना और इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे रकुल ब्लू बिकिनी में सौना से बाहर निकलकर अपनी सुपर फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए सुपर ठंडे पानी में डुबकी लगा रही हैं।

रकुलप्रीत जैसे ही आइस बाथ से बाहर आती हैं वो शोर मचाती हैं, आप उनकी आवाज में रोमांच महसूस कर सकते हैं। जहां प्रशंसक रकुलप्रीत सिंह का ये अंदाज देखकर पागल हो रहे हैं, वहीं नेटिजन्स उनको इस स्टंट करने के लिए बहादुर कह रहे हैं। ब्लू बिकिनी में रकुल प्रीत सुपर हॉट लग रही थीं और आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी फिट हैं। रकुल ने अपना नॉन मेकअप चेहरा भी दिखाया और वह बिना मेकअप के थीं। इस ठंडे पानी से बाहर निकलने के बाद रकुलप्रीत बहुत ही हॉट लग रही थीं। यहां देखें वीडियो-

रकुल ही नहीं, कुछ ही दिनों पहले समांथा रुथ प्रभु ने भी आइस चैलेंज लिया था। समांथा ने टब से भरे आइस में खुद को डुबाया था और इसे टॉर्चर डे बताया था। खैर ये एक्ट्रेस फिटनेस के हर मानक को बढ़ा रही हैं और अपने फैन्स को सरप्राइज कर रही हैं। वैसे रकुल के फैंस इस वीडियो को देखकर दंग रह गए हैं और उन्हें सबसे बहादुर बता रहे हैं। रकुल इंडस्ट्री की सबसे प्यारी अभिनेत्रियों में से एक रही हैं और धीरे-धीरे वह बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रही हैं। अभिनेत्री रकुल फिलहाल अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में हैं और वे अक्सर एक साथ आउटिंग करते दिखते रहते हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article