बॉलीवुड

'नया युग शुरू कर दिया...' धुरंधर 2 की तारीफ में राकेश रोशन ने पढ़े कसीदे, आदित्य धर को लेकर कही ये बात

Rakesh Roshan loves Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। सभी लोग फिल्म को प्यार दे रहे है। इस बीच राकेश रोशन ने आदित्य धर की मूवी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Image

pic credit-instagram

Rakesh Roshan loves Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। ओपनिंग डे पर ही धुरंधर 2 ने ऐसा धमाल मचाया कि लोग दंग रह गए। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वहीं दूसरे दिन भी धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। बता दें कि बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने भी धुरंधर 2 को फुल नंबर दिए है। इस लिस्ट में अब राकेश रोशन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने मूवी की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए है।

राकेश रोशन ने की तारीफ

राकेश रोशन ने धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ में खास संदेश दिया है। उन्होंने आदित्य धर को बधाई देते हुए लिखा कि यह फिल्म "फिल्ममेकिंग में नया दौर" शुरू कर रही है। 20 मार्च को सोशल मीडिया पर पोस्ट में राकेश रोशन ने कहा,'मैंने आदित्य धर की ऐतिहासिक फिल्म धुरंधर देखी। यह हमें याद दिलाती है कि हमें सिनेमा की सोच, जुनून और साहस से फिर से रीसेट करना चाहिए। आदित्य ने फिल्ममेकिंग में नया युग शुरू कर दिया है! यह कोई धमकी नहीं, बल्कि कहानी और एंटरटेनमेंट में जरूरी क्रांति है। समय आ गया था और आदित्य ने उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। भगवान आपको और ताकत दे, आदित्य।' सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने कमेंट में सहमति जताई और लिखा कि एक्टर्स को ट्रेंड फॉलो करना छोड़ना चाहिए और फिल्ममेकर्स को स्क्रिप्ट और विश्वास पर भरोसा करना चाहिए।

धुरंधर 2 ने मचाया तहलका

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर 2' ने दूसरे दिन 80 करोड़ के पार कमाई की है। ऐसे में पहले दो दिन की कमाई जो जोड़ते हुए फिल्म ने 226.27 और ग्रॉस 269.39 करोड़ कमाए। तीसरे दिन भी फिल्म मोटी कमाई कर रही रही है। धुरंधर 2 जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। आपको रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article