बॉलीवुड

Krrish 4: खत्म होने वाला है इंतजार, राकेश रौशन बोले- 'अब डायरेक्ट नहीं करूंगा, पर कृष 4 जल्द ही..'

Rakesh Roshan Announce Krrish 4: बॉलीवुड एक्टर राकेश रौशन (Rakesh Roshan) जल्द ही फिल्म कृष 4 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। ऋतिक रौशन के पिता ने खुद इस बात की घोषणा की है। इसी के साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वह अब कोई भी फिल्म डायरेक्ट नहीं करने वाले हैं।

Image

Rakesh Roshan on Krrish 4

Rakesh Roshan Announce Krrish 4: दिग्गज फिल्म मेकर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने खुलासा किया है कि वह अब कोई भी फिल्म डायरेक्ट नहीं करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में, उन्होंने कहा कि वह अपने बैनर फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के तहत बेटे ऋतिक रोशन स्टारर सुपरहीरो फिल्म कृष 4 (Krrish 4) को यकीनन बनाने वाले हैं, लेकिन उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट न करने का फैसला लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह जल्द ही कृष 4 को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। जिसके बाद कृष 4 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। यहां इस अपडेट और राकेश रौशन के बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

Krrish 4 पर क्या बोले राकेश रौशन?

राकेश रौशन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं आगे कोई फिल्म डायरेक्ट करूंगा। लेकिन मैं यकीनन जल्द ही कृष 4 की घोषणा करूंगा।' इस साल की शुरुआत में, ऋतिक के बैंग बैंग, वॉर और फाइटर के डायरेक्ट सिद्धार्थ आनंद ने कृष ड्रेस में ऋतिक के एक फैन की तस्वीर को अपने एक्स हैंडल पर कैप्शन के साथ 'वह वापस आ रहा है'। जिसके बाद से ही यह खबरें सामने आ रही हैं कि सिद्धार्थ आनंद ही फिल्म कृष 4 को डायरेक्ट करने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article