Bhool Chuk Maaf Set to Release in Theaters: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की रोमांटिक-कॉमेडी 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) पहले सिनेमाघरों में 9 मई के दिन रिलीज होने वाली थी। 8 मई को हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को सिनेमाघरों में पेश करने की वजह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करना सही समझा। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट 16 मई तय की गई थी। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने एक फिर 'भूल चूक माफ' को थिएटर्स में रिलीज करने के मन बना लिया है। आइए जानते हैं यह मूवी किसी दिन मेकर्स द्वारा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अब सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी 'भूल चूक माफ'
राजकुमार राव स्टारर को जब सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया गया तो ये बात पीवीआर आइनॉक्स को ठीक नहीं लगी थी। पीवीआर आइनॉक्स ने मैडॉक फिल्म्स के फैसले को कोर्ट में टारगेट कर दिया था। पीवीआर चैन ने मैडॉक फिल्म्स से लगभग 60 करोड़ रुपये का जुर्माना भी मांगा था। अब पीवीआर आइनॉक्स और मैडॉक फिल्म्स के बीच चीजें सोल्व हो गई हैं। इस फिल्म को मेकर्स ने रिलीज करने के लिए 23 मई का दिन चुना है।
मैडॉक फिल्म्स द्वारा 'भूल चूक माफ' का प्रमोशन 15 मई से शुरू किया जाएगा। काफी दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आया। फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी लीड हीरोइन के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी का निर्देशन करण शर्मा द्वारा किया गया है।
