Rajnikanth-Amitabh Together: साउथ के महानायक रजनीकांत( Rajnikanth) और अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) 33 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. जब से यह खबर आई है स्टार्स के फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है. लोग जल्द ही दोनों की फिल्म देखने के लिए बेताब हैं. अब रजनीकांत ने अपने फैंस को खुश करते हुए बिग बी के साथ सेट से फोटो शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने अपनी दिल की बात कहते हुए एक ट्वीट किया है.
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवर 170' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनके साथ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं. दोनों सुपरस्टार लगभग 33 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं.हाल ही में दोनों स्टार्स ने एक-साथ फोटो शेयर की दोनों को एक साथ देखकर फैंस खुश नजर आ रहे हैं. करीब 33 साल बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक साथ हाथ मिला रहे हैं और फिल्म के लिए पर्दे पर नजर आएंगे। इस ख़ुशी के पल को रजनीकांत ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा किया उन्होंने लिखा कि जिसमें लिखा था, “33 वर्षों के बाद, मैं अपने गुरु, श्री अमिताभ बच्चन के साथ टी.जे. ग्ननावेल द्वारा निर्देशित आगामी लाइका की “थलाइवर 170” में फिर से काम कर रहा हूँ। मेरा दिल ख़ुशी से धड़क रहा है!”
