बॉलीवुड

Raja Shivaji: 'पहले से तय नहीं था' सलमान के कैमियो पर रितेश, 'छावा' से हो रही तुलना पर भी तोड़ी चुप्पी -EXCLUSIVE

  • Authored by: अभय
  • Updated May 9, 2026, 09:32 AM IST

Riteish Deshmukh on Raja Shivaji Movie: रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अभी हाल में Zoom को दिए इंटरव्यू में फिल्म राजा शिवाजी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। रितेश ने कुछ मजेदार खुलासे भी किए।

Image

रितेश देशमुख ने 'राजा शिवाजी' फिल्म पर की बात (Image Source: Zoom/ IMDb)

Riteish Deshmukh on Raja Shivaji Movie: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अब तक फिल्म ने इंडिया में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ स्टोरी और किरदारों को लेकर भी सोशल मीडिया पर बात हो रही है। इन सब के बीच फिल्म राजा शिवाजी के एक्टर रितेश देशमुख ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रितेश देशमुख ने कई सवालों के जवाब दिए जिनका फैंस को इंतजार था। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे कमाई फिल्म बनी Riteish Deshmukh स्टारर, देखें आंकड़े)

ऐसे हुई सलमान खान की एंट्री

एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह रितेश देशमुख का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान रितेश ने बताया कि न्यू ईयर ईव पर उनकी सलमान से बातचीत हो रही थी। सलमान ने पूछा कि फिल्म कब शुरू हो रही है। रितेश ने कहा कि अगले महीने शूटिंग शुरू होगी। इस पर सलमान ने पूछा,“मैं इसमें क्या कर रहा हूं?” रितेश के पास उस वक्त कोई जवाब नहीं था। तब सलमान ने कहा कि 'तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते। मैं तुम्हारी पहली फिल्म में था, पिछली फिल्म में भी था और अब इसमें भी रहूंगा, चाहे कुछ भी करना पड़े।' (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji: 2026 के 5वें सबसे सक्सेसफुल एक्टर बने Riteish Deshmukh, देखें लिस्ट)

जेनेलिया डिसूजा की बड़े पर वापसी पर दिया रिएक्शन

रितेश ने कहा कि वो और जेनेलिया डिसूजा हमेशा एक दूसरे के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं। उन्होंने जेनेलिया को अपने साथ काम करने वाली बेहतरीन एक्ट्रेसे में से एक बताया। रितेश ने बताया कि मां बनने बाद जेनेलिया करीब 8 साल तक काम से दूर रहीं और पूरा समय परिवार व बच्चों को दिया। तब उन्होंने जेनेलिया से कहा कि 'तुम बहुत अच्छी मां हो, अच्छी पत्नी हो, अच्छी दोस्त हो लेकिन ‘जेनेलिया’ के तौर पर तुम्हारा क्या? तुम उस जेनेलिया से नहीं मिली हो जिसे सेट पर रहना पसंद था, जिसे कैमरे के सामने काम करना अच्छा लगता था। अब समय आ गया है कि तुम फिर से खुद से मिलो।' रितेश ने आगे कहा कि जब उन्होंने जेनेलिया को दोबारा स्क्रीन पर देखा, तो उन्हें महसूस हुआ कि यही चीज वह मिस कर रही थीं। उनके मुताबिक, एक बेहतर मां, पत्नी और पार्टनर बनने के लिए जरूरी है कि इंसान वो काम भी करे जिससे उसे सच में खुशी मिले।

तानाजी-छावा से हो रही तुलना पर तोड़ी चुप्पी

जब रितेश देशमुख से फिल्म राजा शिवाजी की तुलना 'तानाजी' और 'छावा' से किए जाने पर सवाल पूछा गया, तो रितेश ने कहा कि उनकी फिल्म का सिनेमाई स्पेस बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि 'राजा शिवाजी एक मराठी फिल्म है, जिसे हिंदी में भी देखा जा सकता है। जबकि तानाजी और छावा हिंदी फिल्में हैं। इसलिए दोनों का स्केल और संदर्भ काफी अलग है।' इंटरव्यू के दौरान रितेश देशमुख ने विक्की कौशल और अजय देवगन की जमकर तारीफ की।

Riteish Deshmukh on Raja Shivaji Movie

रितेश देशमुख ने 'राजा शिवाजी' फिल्म पर की बात (Image Source: Zoom/ IMDb)

इस वजह से बेटे को किया कास्ट

जब रितेश से पूछा गया कि उन्होंने अपने बच्चों को 'राजा शिवाजी' में कास्ट करने से पहले उन्हें इस फिल्म की अहमियत कैसे समझाई, तो उन्होंने कहा कि 'हीरो वाली और प्रेरणा देने वाली कहानियां सुनाना बहुत जरूरी है। आजकल बच्चे बेकार चीजों, पोकेमॉन और दूसरे माइंड-रॉट कंटेंट में उलझे रहते हैं। लेकिन हमारी इतिहास की कहानियां भी सामने आनी चाहिए।' रितेश ने आगे कहा कि सिनेमा किसी विरासत को महसूस करने का सबसे असरदार तरीका हो सकता है, क्योंकि इसमें लोग चीजों को देख, सुन और महसूस कर पाते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article