Raja Shivaji Box Office: मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे कमाई फिल्म बनी Riteish Deshmukh स्टारर, देखें आंकड़े

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ रही है। फिल्म अब धीरे-धीरे 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) बॉक्स ऑफिस कब्जा जमाए बैठी है। 1 मई के दिन रिलीज हुई 'राजा शिवाजी' को दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है। रितेश देशमुख की फिल्म ने मंगलवार को 4.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दिलचस्प बात यह है कि बुधवार के दिन भी इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना रखी है। तो चलिए देखते हैं इन 6 दिनों में रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: Pawan Singh से पहले एलिमनी की मार झेल चुके हैं ये सितारे, मोटी रकम से भरा पत्नियों का बैंक अकाउंट)

Raja Shivaji Box Office

जानिए कितनी हुई 'राजा शिवाजी' की कमाई (Pic Credit: Instagram)

60 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है 'राजा शिवाजी'

Sacnilk के मुताबिक रितेश देशमुख के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बुधवार के दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में इस मूवी को 5,619 शोज मिले हैं, जिसके बाद यह कलेक्शन सामने आया है। मराठी वर्जन का कलेक्शन 3 करोड़ रुपये रहा था और हिंदी बेल्ड पर इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी का 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 48.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह मूवी 57.70 करोड़ रुपये कमाकर निर्माताओं को खुश कर दिया है।

रितेश देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' द्वारा जबरदस्त ओपनिंग लेने के बाद भी सोमवार और मंगलवार के साथ-साथ बुधवार के दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार ज्यादा धीमी नहीं पड़ी। इस लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है, जिसने नाना पाटेकर की 'नटसम्राट' को पीछे छोड़ दिया है। (इसे भी पढ़ें: Peddi Cast Fees: राम चरण की फीस ने निर्माताओं का निकला तेल, जान्हवी-विजय को थमाई चिल्लर)

End of Feed