हॉलीवुड मूवी स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस पर जैसा परफॉर्म कर रही है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि आने वाले वक्त में कोई भी बॉलीवुड कलाकार बिग बजट हॉलीवुड मूवी से टक्कर नहीं लेना चाहेगा लेकिन अपने शाहरुख खान इस मामले में काफी अलग हैं। कुछ वक्त पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि शाहरुख खान अपनी किंग की रिलीज डेट बदल सकते हैं क्योंकि दिसम्बर के महीने में ही एवेंजर्स डूम्स्डे, ड्यून पार्ट 3 और जुमांजी ओपन वर्ल्ड जैसी फिल्में रिलीज होगी। इन तीनों ही बॉलीवुड मूवीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिस कारण किंग की रिलीज डेट बदली जा सकती है लेकिन ट्रेड के गलियारों से सुबह-सुबह ही ऐसी खबर सामने आई है कि किंग खान अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। किंग खान अपनी फिल्म को तय वक्त पर ही लाएंगे और हॉलीवुड की 3 मेगा रिलीजेज से अकेले ही टक्कर लेंगे।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Hrithik Roshan की बहन संग ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे शागिर्द Tiger Shroff, जल्द शुरू होगी शूटिंग
Shah Rukh Khan की King देगी तीनों हॉलीवुड मूवीज को टक्कर
इंडस्ट्री के एक बड़े ट्रेड एक्सपर्ट ने मीडिया को बताया है, "भले ही हॉलीवुड की तीनों ही मेगा बजट फिल्मों को लेकर जबरदस्त उत्साह हो लेकिन शाहरुख खान की किंग के पास खास एडवांटेज है। हिन्दी दर्शक किसी भी विदेशी फिल्म से पहले ओरिजनर हिन्दी फिल्म का रुख करेंगे। भले ही ये तीनों फिल्में विदेश में कैसा भी परफॉर्म करें लेकिन भारत में किंग इन्हें कड़ी टक्कर देगी।"
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "बच्चों के साथ जो हुआ, उसका क्या...", PM Modi के लिए अभद्र भाषा बोलने वालों के खिलाफ बोलकर फंसी Bhumi Pednekar
"शाहरुख खान की पिछली 3 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जैसा परफॉर्म किया है, उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि केवल किंग ही वो भारतीय मूवी है, जो उन्हें टक्कर दे सकती है। किंग को विदेशों में यशराज बैनर डिस्ट्रीब्यूट करेगा, जिसे अच्छा एक्सपीरियंस है। ऐसे में किंग की विदेशी कमाई भी शानदार रहने की उम्मीद है।"
जिन्हें नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि फिल्म किंग को पठान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। शाहरुख खान की किंग में अभिषेक बच्चन से लेकर सौरभ शुक्ला समेत कई बड़े कलाकार हैं लेकिन इसकी स्टारकास्ट में एक ऐसा नाम है, जिसके लिए सारा देश एक्साइटेड है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना की, जो किंग के साथ बॉलीवुड में पहला कदम रखेंगी।
