बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर लगातार विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। बीते हफ्ते उन्होंने शिवलिंग पर पानी चढ़ाते हुए अपनी फोटोज शेयर की थीं, जिन पर विवाद हो गया था और अब पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के लिए आवाज उठाना उनके लिए बुरी महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। असल में नीट पेपर लीक मामले पर हुए प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी को कुछ बच्चों ने अपशब्द बोले थे। भूमि पेडनेकर ने इन्हीं बच्चों के खिलाफ आवाज उठाई और पूछा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द बोलना कितना सही है, क्या हम ढंग से बात रखना भूल चुके हैं...? जिसके बाद लगातार इंटरनेट पर भूमि पेडनेकर को ट्रोल किया जा रहा है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Lalkaara: आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म से बाहर हुए Farhan Akhtar, इस एक्टर की हुई एंट्री
Bhumi Pednekar को लगातार ट्रोल क्यों कर रहे हैं लोग
अदाकारा भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऐसे लोगों को गलत ठहराया है, जिन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को अपशब्द बोले हैं। भूमि पेडनेकर ने कहा है, "नमस्ते, हम सब क्या चाहते हैं? हम चाहते हैं कि देश की प्रगति हो। हमारी आवाज लीडरशिप तक पहुंची। जो मूवमेंट हुआ उसमें कई बातें थीं जिससे मैं सहमत हूं लेकिन कई सारी बातें हैं जिनसे मैं सहमत नहीं हूं। मुझे नहीं लगता है किसी ने सटीक मांगे रखी थीं, जो नहीं रखी गईं। जो होना चाहिए था, वो नहीं हो रहा है और अब सब लोग गालियों पर उतर आए हैं। इन वीडियोज में जैसी भाषा यूज हो रही है, वैसे हम बात नहीं करते हैं। जिनके लिए ये बातें बोली गई हैं, वो हमारे देश में सबसे बड़ा ओहदा रखता है। क्या हम अपने घर के बड़े बूढ़ों से ऐसे गालियों में बात करते हैं?"
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की वजह से Sudesh Berry ने गंवा दी थी 'Darr', सालों बाद किया बड़ा खुलासा
भूमि पेडनेकर का ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगा और लोगों ने अदाकारा से कई बड़े सवाल करने शुरू कर दिए। लोग लगातार कमेंट करके भूमि से पूछ रहे हैं कि पुलिस और सरकार की तरफ से जिस तरह से छात्रों को पीटा गया क्या वो सही था? लोग पूछ रहे हैं कि वो इस मामले पर क्यों आवाज नहीं उठा रही हैं। वैसे आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
