Rahul Roy Post: आशिकी ( Aashiqui) फेम एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। राहुल रॉय का हाल ही में एक रील वीडियो सामने आया था, जो कि इंटरनेट पर अबतक छाया है। इस क्लिप की वजह से राहुल को काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब एक्टर राहुल रॉय ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर... (ये भी पढ़ें-भारी सूटकेस लिये मुंबई की सड़क पर भटकते दिखे Rahul Roy, 'आशिकी' से बन गए थे सुपरस्टार, वीडियो देख पसीजा दिल)
राहुल रॉय ने कही ये बात
आशिकी फेम अभिनेता राहुल रॉय हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद चर्चा में आ गए। एक कंटेंट क्रिएटर के साथ बनाई गई रील्स के कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब राहुल रॉय ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए कहा कि लोग उनकी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या उनके संघर्ष पर हंसते हैं, तो यह उनकी सादगी या संघर्ष से ज्यादा उन लोगों के बारे में बताता है। उन्होंने लिखा, 'मैं ईमानदारी और सादगी से काम करता हूं। मेरे कुछ कानूनी मामले चल रहे हैं, जिनके लिए पैसों की जरूरत है। ये मामले आज से नहीं, ब्रेन स्ट्रोक से पहले से चल रहे हैं। अगर आप वाकई चिंतित हैं, तो मुझे अच्छा और सही काम ढूंढने में मदद करें, ताकि मैं इन केसों के खर्चे निकाल सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक नहीं उड़ा रहा।'

कंटेंट क्रिएटर के साथ रील बनाने पर ट्रोल हुए राहुल रॉय (pic credit-instagram)
राहुल ने इस शो को किया था अपने नाम
राहुल ने आगे कहा कि ब्रेन स्ट्रोक से उबरने के बाद एक्टिव रहना उनके लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने लिखा, 'मैं जितना हो सके काम करना चाहता हूं। इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और मुझे अपनी जिम्मेदारी का एहसास होता है। कभी-कभी दुख होता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।' जानकारी के लिए बता दें कि राहुल रॉय साल 1990 में आशिकी से रातोंरात स्टार बन गए थे। बाद में उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। 2007 में उन्होंने बिग बॉस का पहला सीजन जीता था। साल 2020 में शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिससे वह पूरी तरह उबर चुके हैं।
