बॉलीवुड

'Raaz' को हुआ था शाहरुख खान की 'देवदास' से ज्यादा मुनाफा, सालों बाद Dino Morea ने किया बड़ा दावा

Dino Morea on Raaz Profit: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर डीनो मोरिया (Dino Morea) ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उनकी हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'राज' ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की 'देवदास' से ज्यादा मुनाफा कमाया था।

Image

Dino Morea

Dino Morea on Raaz Profit: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता डीनो मोरिया अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। डीनो मोरिया ने साल 2002 में आई उनकी हॉरर-थ्रिलर मूवी 'राज' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डीनो मोरिया ने इस फिल्म की तुलना संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' (Devdas) से कर दी है। डीनो मोरिया ने बताया कि शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'देवदास' से ज्यादा मुनाफा उनकी फिल्म 'राज' ने कमाया था। डीनो मोरिया (Dino Morea) ने इस खुलासे ने अब फैन्स को भी हैरान कर दिया है।

पिंकविला से बात करते हुए डीनो मोरिया ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म 'राज' कमाई और खर्चे के मामले में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'देवदास' से ज्यादा मुनाफेदार रही थी। बताते चलें 'राज' का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। इस फिल्म डीनो मोरिया के साथ लीड रोल में बिपाशा बसु नजर आई थी। इस मूवी की कहानी और गानों को लोगों ने काफी पसंद किया था।

'राज' के सीक्वल का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इन खबरों पर पोर्टल से बात करते हुए डीनो मोरिया ने कहा कि वो ओरिजिनल राज के सीक्वल में काम करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने बात भी की थी मुकेश जी के साथ। हम क्यों राज 2 नहीं बना सकते है। जहां बिपाशा और मेरी कहानी शुरू होती है उसके बाद क्या होता है। मेरे पास एक कहानी का आईडिया भी है और अगर परमीशन और राइट्स मिलते हैं तो कहानी तैयार है। मैं आज की दुनिया के हिसाब से इस कहानी को कंटिन्यू कर सकते हैं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article