बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी मालती मैरी की पहली झलक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 23, 2022, 11:19 AM IST

Priyanka chopra Daughter Malti Marie Photo: बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने से परहेज करते हैं। इसी तरह प्रियंका ने भी अपनी बेटी मालती मैरी का फेस अभी तक रिवील नहीं किया है। हालांकि अब उन्होंने मालती की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है।

Image

Priyanka Chopra Jones Daughter Malti Marie

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती मैरी की फोटो।
  • मालती मैरी की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोंरी पर मालती की फोटो शेयर की है।

Priyanka chopra Daughter Malti Marie: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jones) सिर्फ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक ग्लोबल स्टार भी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हालीवुड स्टार निक जोनस के साथ 2 दिसंबर 2018 को शादी कर ली, शादी के करीब 4 साल बाद प्रियंका ने सरोगेसी की मदद से एक बेटी को इसी साल जन्म दिया है। जन्म के बाद से ही प्रियंका ने अपनी बेटी मालती का चेहरा फैंस के साथ रिलीव नहीं किया है। प्रियंका और निक ने अपनी बेटी मालती की जितनी भी फोटो शेयर की हैं उसमें अपनी बेटी का चेहरा इमोजी या किसी और तरह से हाइड किया है।

इस बीच प्रियंका ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें मालती की एक झलक फैंस को देखने को मिल रही है।

मालती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रियंका और निक की बेटी मालती की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फोटो खुद प्रियंका ने ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो में मालती की एक झलक नजर आ रही है। मालती के आधे चेहरी को एक कैप से कवर किया हुआ है, वहीं उनकी प्यारी सी स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया है। मालती फोटो में सोते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका की बेटी की ये क्यूट फोटो काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, आई मीन. और दो दिल वाले इमोजी।

priyanka chopra daughter Malti Marie

priyanka chopra daughter Malti Marie

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग

प्रियंका चोपड़ा ने फैन फॉलोइंग के मामले में सभी बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 86 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं।

प्रियंका किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, हाल ही में प्रियंका काम के सिलसिले में इंडिया भी आई थीं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article