केजीएफ (KGF) डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashant Neel) की फिल्म सालार (Saalar) का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। कुछ समय पहले ही सालार से प्रभास (Prabhas) का फर्स्ट लुक आउट हुआ था। मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए फिल्म के दूसरे कैरेक्टर वर्धराज मन्नार ( (𝐕𝐚𝐫𝐝𝐡𝐚𝐫𝐚𝐣𝐚 𝐌𝐚𝐧𝐧𝐚𝐚𝐫) के लुक में पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक शेयर किया है। पृथ्वीराज का लुक सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का सालार (Saalar First Look) से फर्स्ट लुक आउट हो गया है।
फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पृथ्वीराज सुकुमारन के 40वें जन्मदिन पर उनका फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। पोस्टर में पृथ्वीराज इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं। उनका लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस को पृथ्वीराज का नया लुक बेहद पसंद आया है।
सालार में इंटेंस लुक में नजर आए पृथ्वीराज सुकुमारन
फिल्म के पोस्टर पर रिएक्ट करते हुए फैन ने लिखा, प्रशांत नील फिल्म का अपना अलग बेस है। दूसरे यूजर ने लिखा, शानदार लुक। अपने इंटरव्यू में डायरेक्टर प्रशांत नील ने कहा था, फिल्म में सुपरस्टार पृथ्वीराज के साथ काम करना सम्मान की बात है। हमें उनसे बेहतर वर्धराजा मन्नर नहीं मिल सकता था। फिल्म में उन्होंने शानदार रोल निभाया है। उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय किया है। मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार का अपना फैन बेस है। फैंस स्क्रीन पर प्रभास और पृथ्वीराज को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
प्रभास, पृथ्वीराज के अलावा श्रुति हासन भी फिल्म में लीड रोल में हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में जगपती बाबू, इश्वर राव, मधु गुरुस्वामी सपोर्टिंग रोल में हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया जाएगा। फिल्म को होम्बाले फिलम्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। सालार को तेलुगु और कन्नड़ में बनाया गया है। ये फिल्म अगले साल 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।
