बॉलीवुड

Adipurush Teaser: अयोध्या में सरयू किनारे रिलीज किया जाएगा 'आदिपुरुष' का टीजर, डेट भी हुई फिक्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 01:23 PM IST

Adipurush Teaser and First Look: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर एक खास अपडेट शेयर किया है।

Image

Adipurush Teaser: अयोध्या में सरयू किनारे रिलीज किया जाएगा 'आदिपुरुष' का टीजर, डेट भी हुई फिक्स

KEY HIGHLIGHTS
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं।
इस फिल्म का टीजर भगवान श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या में रिलीज किया जाएगा।
अयोध्या में सरयू नदी के किनारे एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज होगा।

Adipurush TeaserAdipurush Teaser: भारी भरकम बजट से बनने वाली ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर एक खास अपडेट शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक पोस्टर 2 अक्टूबर यानी रविवार को रिलीज किया जाएगा। इस मौके को भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने जबरदस्त प्लानिंग की है। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म रामायण महाकाव्य से प्रेरित होगी। इसलिए मेकर्स ने तय किया है कि इस फिल्म का टीजर भगवान श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या में सरयू नदी के किनारे एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया जाए।

यह फ‍िल्‍म इसके लुक और कहानी को लेकर लगातार चर्चा में है। फि‍ल्म में बाहुबली एक्टर प्रभास लीड रोल में हैं और वही आदिपुरुष का किरदार निभाएंगे। य‍ह फ‍िल्‍म रामायण की कहानी से प्रेरित है। फिल्म में रावण का किरदार सैफ अली खान निभाने वाले हैं। इसके अलावा अजय देवगन फिल्म में भगवान शिव का रोल निभाते नजर आ सकते हैं।

यह फ‍िल्‍म हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया कीर्तिमान लिखने का काम करेगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की इस फिल्म का बजट 350 करोड़ से 400 करोड़ रुपए के बीच है। सूत्रों के मुताबिक ओम राउत और फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार कुछ बड़ा करने का सपना देख रहे हैं। यह फिल्म अपने बजट और कहानी की वजह से चर्चा में है।

कृति सेनन निभाएंगी लीड रोल

फ‍िल्‍म आदिपुरुष के ल‍िए लीड अदाकारा की तलाश काफी समय तक चली और फाइनली कृति सेनन को यह रोल मिला। शुरुआत में कयास लगाए गए थे कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश 3डी एक्शन महाकाव्य में सीता की अग्रणी भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके बाद कियारा आडवाणी और अनुष्का शर्मा जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम सामने आए थे लेकिन अब बाजी कृति ने मार ली है। सोनू के टीटू की स्‍वीटी फेम एक्‍टर सनी सिंह भी इस फ‍िल्‍म में नजर आएंगे। वह लक्ष्मण से प्रेरित किरदार निभाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article