बॉलीवुड

ओटीटी पर इंटिमेट सीन देकर इस एक्ट्रेस ने चलाया जादू, रह चुकी है नेशनल लेवल की बास्केटबॉल प्लेयर

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2022, 12:40 PM IST

उल्लू ऐप की वेबसीरीज प्रभा की डायरी सीजन 2 के 'द हाउसवाइफ' एपिसोड में मोक्षिता राघव हॉट अदाओं का जादू चलाती नजर आ रही हैं। कॉन्ट्रैक्ट किलर वेब सीरीज में वह बॉलीवुड एक्टर एजाज खान के साथ नजर आईं।

Image

मोक्षिता राघव

ओटीटी पर इन दिनों बोल्ड कंटेट परोसने वाले उल्लू ऐप पर वेबसीरीज प्रभा की डायरी का सीजन 2 काफी चर्चा में है। इस सीरीज के 'द हाउसवाइफ' एपिसोड में मोक्षिता राघव ने लीड रोल किया है और अपनी हॉट अदाओं का जादू चलाया है। मोक्षिता राघव ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और उसके बाद वह MX Player की सीरीज कॉन्ट्रैक्ट किलर में नजर आईं। कॉन्ट्रैक्ट किलर वेब सीरीज में वह बॉलीवुड एक्टर एजाज खान के साथ नजर आईं। इस सीरीज में अपने रोल से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली।

वे काम्या सूत्र नाम की वेबसीरीज में भी अपनी अदाओं का जादू चला चुकी हैं और कई म्यूजिक वीडियो में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। बात करें प्रभा की डायरी सीजन 2 में मोक्षिता राघव ने ऐसे इंटिमेट सीन दिए हैं कि दर्शकों पसीने से तरबतर हो गए हैं। इस सीरीज में मोक्षिता राघव की एक्टिंग की तारीफ तो हो ही रही है, लेकिन उनका बोल्ड और दिलकश अंदाज फैंस को अपना दीवाना बना रहा है। उल्लू ऐप पर यह सीरीज सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज में शामिल है।

एक्टिंग के साथ ही डांस में माहिर मोक्षिता बेहद खूबसूरत हैं। वह खुद अपनी तस्वीरें आए दिन साझा करती रहती हैं। फैंस को भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वे अपनी खूबसूरती और फिटनेस से बॉलीवुड अदाकाराओं को टक्कर देती हैं। वह कई ब्यूटी कॉन्टैस्ट में भी भाग ले चुकी हैं।

14 सितंबर 1995 पैदा हुईं मोक्षिता उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और नॉन फिल्मी बैकग्राउंड फैमिली से आती हैं। मोक्षिता राघव नेशनल लेवल की बास्केटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई बिकिनी तस्वीरें भी हैं जिनसे पता चलता है कि वे असल जिंदगी में भी काफी हॉट हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article