Ponniyin Selvan Box Office Collection: सुपरहिट डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट-1' (Ponniyin Selvan: Part-1) बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। अगर फिल्म के देश में किए गए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अभी तक यह 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
Ponniyin Selvan: 30 सितंबर को हुई थी रिलीज
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम के साथ फिल्म में कार्ति, जयम रवि और तृषा कृष्णन भी शामिल हैं। फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। मणि रत्नम की यह फिल्म इतिहास के चोल वंश के ऊपर आधारित है। बता दें कि 'पोन्नियिन सेल्वन-1' का बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म के 9वें दिन की कमाई का 16 करोड़ के आसपास रह सकती है।
पोन्नियिन सेल्वन-1 ने रचा इतिहास
पोन्नियिन सेल्वन-1 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। अब यह फिल्म तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं फिल्म ने एक हफ्ते में ही दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक हफ्ते में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने की 5वीं तमिल फिल्म बन गई है।
उत्तर भारत में नहीं चली फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि फिल्म के रिलीज होने के 7वें दिन तक इसकी कुल कमाई 175.6 करोड़ थी, जिसमें से तमिल भाषा में ही 142.85 करोड़ की कमाई हुई है। इससे साफ पता चलता है कि फिल्म को उत्तर भारत में ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई है। हालांकि देशभर में इस फिल्म ने अभी तक कुल कमाई 200.95 करोड़ रुपये की कमाई की है।
