पोन्नियन सेल्वन -1 ने पहले दिन 36.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म की ओपनिंग शानदार रही। इसके बाद शनिवार को 34.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म ने रविवार को 39. 2 करोड़ रुपये की कमाई की। इस हफ्ते के मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई में 50 फीसदी की गिरावट नजर आई। फिल्म ने सोमवार को 19.25 करोड़ की कमाई की। वहीं, मंगलवार को फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। फिल्म ने पांचवें दिन 23.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक 153 करोड़ रुपये की कमाई की।
फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ का बिजनेस किया
मणि रत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है पोन्नियन सेल्वन -1
तमिल में पोन्नियन सेल्वन के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। तमिल के अलावा हिंदी, कन्नड़ और मलयालम और तेलुगु में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये फिल्म मणि रत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को बनाने में 500 करोड़ रुपये की लागत आई है। पोन्नियन सेल्वन -1 में ऐश्वर्या राय, त्रिशा, जयराम रवि, कार्थी जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय ने बड़े पर्द पर वापसी की है। फिल्म में ऐश्वर्या राय डबल रोल में हैं। इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। अभी फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ है।
