Pati Patni Aur Woh Do New Release Date Out: साल 2019 में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी 'पति पत्नी और वो' रिलीज हुई थी। इस मूवी को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया था। यह मवी एक कमर्शियल सक्सेस साबित हुई थी। 'पति पत्नी और वो' की सफलता देखने के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल यानी 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) बनाने का फैसला किया। खास बात यह है कि 'पति पत्नी और वो दो' का निर्देशन भी मुदस्सर अजीज ही कर रहे हैं। पहले यह मूवी 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया है। तो चलिए जानते हैं अब यह मूवी सिनेमाघरों में किस दिन दस्तक देगी। (इसे भी पढ़ें: Sonam Kapoor की गोदभराई में लगा बॉलीवुड स्टार्स का तांता, करीना कपूर खान के लुक ने खींचा ध्यान)
अब इस दिन दस्तक देगी 'पति पत्नी और वो दो'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) 2 मई के दिन रिलीज की जाएगी। 'पति पत्नी और वो दो' से पहले भी मेकर्स कई फिल्मों की रिलीज को बदल चुके हैं। इस मूवी में आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। (इसे भी पढ़ें: सलमान खान के हाथों से रातोंरात छीन ली गई थीं ये 6 फिल्में, आमिर-शाहरुख ने लपकीं और बने गए सुपरस्टार)
भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा मिलकर आयुष्मान खुराना स्टारर को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'पति पत्नी और वो 2' में आयुष्मान खुराना को प्रजापति पांडे के रोल में देखा जाएगा। हालांकि कहानी की डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं मेकर्स को पूरी उम्मीद है की यह फ्रेंचाइजी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। वर्कफ्रंट की बात करें आयुष्मान खुराना को आखिरी बार हॉरर कॉमेडी मूवी 'थामा' में देखा गया था। इस मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना अहम रोल में थीं। फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी।
