Sonam Kapoor Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत करने के बाद, सोनम और आनंद आहूजा 2026 की शुरुआत में अपने दूसरे बच्चे के लिए तैयार हैं। इस बीच डिलीवरी से पहले सोनम कपूर गोद भराई सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार्स पहुंचे। इस लिस्ट में करीना कपूर खान का भी नाम शामिल है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...
सोनम कपूर की गोदभराई में पहुंचे ये सितारे
सोनम कपूर और आनंद अहूजा जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। पिछले साल नवंबर में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। उन्होंने बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर कर बताया था कि स्प्रिंग 2026 में उनका बच्चा होगा। अब प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में पहुंच चुकी सोनम के लिए कपूर परिवार ने बेबी शावर का आयोजन किया, जिसमें कई सितारे स्टाइलिश अंदाज में शामिल हुए। सोनम के पिता अनिल कपूर मल्टी-कलर कुर्ता-पायजामा में पहुंचे। उनके चचेरे भाई अर्जुन कपूर रेड कुर्ता-पायजामा में नजर आए और पपराजी से हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
करीना कपूर ने दिखाया सुपर से ऊपर वाला लुक
करीना कपूर खान ने मल्टी-कलर कुर्ता और लेगिंग्स पहने रॉयल लुक में एंट्री की और पैपराजी को वेव किया। सोनम के चाचा संजय कपूर, उनके बेटे अहान और बेटी शनाया कपूर भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए। शनाया कपूर अपनी आगामी फिल्म 'तू या मैं' की प्रमोशन के बीच परिवार के साथ आईं। अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर भी वहां पहुंचे। बता दें कि सोनम और आनंद मई 2018 में मुंबई में शादी की थी। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोनम का हर एक पोस्ट वायरल हो जाता है।
