बॉलीवुड

Pathan Day 19 Box Office Collection: शाहरुख खान की पठान ने तीसरे वीकेंड में कमाए 29 करोड़ रुपये, देखें 19वें दिन के आंकडे़

Pathan Day 19 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में तीसरा वीकेंड भी पूरा कर लिया है। फिल्म पठान ने तीसरे वीकेंड में 29 करोड़ का कारोबार किया है, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 471 करोड़ के पार निकल गई है। फिल्म पठान के सामने तीसरे वीकेंड में कोई बड़ी बॉलीवुड मूवी नहीं थी जिसका इसे पूरा फायदा मिला है।

Image

Pathan Day 19 Box Office Collection

Pathan Day 19 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज एक्शन एंटरटेनर बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म पठान सिनेमाघरों में लगातार शानदार कमाई कर रही है और पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में तीसरा वीकेंड भी पुरा कर लिया है और ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ने तीसरे वीकेंड में अपने खाते में 29 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़े हैं। फिल्म पठान ने तीसरे वीकेंड की कमाई की मदद से 471.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने बीते वीकेंड कोई बड़ी मूवी रिलीज नहीं की थी, जिसका पठान को भरपूर फायदा मिला है।

शाहरुख खान की सबसे सफल फिल्म बनी पठान

शाहरुख खान 90 के दशक से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने सिनेमाघरों में कई सफल फिल्में डिलीवर की हैं, जिन्होंने जमकर कमाई की है लेकिन पठान ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म पठान शाहरुख खान के करियर की सबसे सफल मूवी बनकर उभरी है। किंग खान की फिल्में लम्बे वक्त से सिनेमाघरों में फ्लॉप हो रही थीं। ऐसे में उन्हें एक सफल फिल्म की दरकार थी, जो पठान के रूप में उन्हें मिल गई है। पठान ने किंग खान की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी करा दी है।

रोमांटिक से एक्शन स्टार बने शाहरुख खान

शाहरुख खान सालों से रोमांटिक स्टार का तमगा लेकर घूम रहे थे। फिल्म पठान की वजह से वो बॉलीवुड में एक्शन स्टार के रूप में स्वीकार कर लिए गए हैं। दर्शकों ने भी उनकी नई इमेज को सलाम किया है। शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी जवान भी एक्शन जॉनर की ही है, जिसका निर्माण एटली कर रहे हैं। इसमें किंग खान के साथ विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और नयनतारा दिखाई देंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article