Pathaan Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान के ट्रेलर (Pathaan Trailer) को लेकर अब इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म पठान का ट्रेलर 10 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे रिलीज होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले कमाल आर खान (KRK) का एक ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में केआरके अपने दो दिन पुराने बयान से पूरी तरह पलटते नजर आ रहे हैं। इस नए ट्वीट में केआरके दावा कर रहे हैं कि फिल्स पठान की धमाकेदार ओपनिंग होने वाली हैं। वहीं दो दिन पहले ही केआरके ने ट्वीट किया था कि शाहरुख की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर एक बुरी तरह फेल हो जाएगी। जिसके बाद फैंस खुद केआरके के बयानों पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
पठान पर बदले केआके ने अपने सुर
फिल्म पठान को लेकर केआरके ने एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'यह तय है कि UK, USA और गल्फ देशों में पठान की ओपनिंग से तहलका मचने वाला है। क्योंकि सभी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और गल्फ देशों के लोग पठान देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'
KRK ने सिर्फ दो दिन पहले ही इससे बिल्कुल उल्टा ट्वीट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'अभी मेरी पठान के असिस्टेंट एडिटर से बात हो रही थी, उसने कहा- सर जी सिद्धार्थ आनंद ने पूरी वॉर की कॉपी ही कर दी है, इसमें टाइगर की जगह जॉन अब्राहम हैं और ऋतिक रौशन की जगह शाहरुख खान। वही एक जैसी स्टोरी, एक्शन और लॉकेशन है। इस फिल्म का बुरी तरह फेल होना पक्का है।'
कल रिलीज होगा पठान का ट्रेलर
शाहरुख खान की फिल्म पठान का ऑफिशियल ट्रेलर कल 10 जनवरी 2023 को यश राज फिल्म द्वारा शेयर कर दिया जाएगा। इसकी पुष्टि खुद शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से कर दी है।
बता दें कि पठान को लेकर शुरू हुए विवाद के बावजूद फैंस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्सुक हैं।
