बॉलीवुड

Pathaan 4th Day Box Office Collection: शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, इन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 29, 2023, 10:07 AM IST

Pathaan 4th Day Box Office Collection: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। भले ही तीसरे दिन फिल्म की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ गई हो। लेकिन चौथे दिन थिएटर में फिर से फिल्म का जलवा देखने को मिला।

Image

Pathaan Box Office Collection (credit pic: Social Media)

Pathaan 4th Day Box Office Collection: शाहरुख खान (Shahrukh khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) सिनेमाघरों में धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म से बॉलीवुड के किंग खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। सिनेमाघरों में सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आंनद ने किया है। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ की कमाई की है। अर्ली एस्टीमेट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 50 से 55 करोड़ रुपये की कमाई की है। पिछले 4 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 210 करोड़ रुपये है और फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 400 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

हॉलीडे का मिलेगा पठान को फायदा

रिपोर्ट्स के अनुसार, पठान को हॉलीडे का फायदा मिल रहा है। शनिवार को सुबह के शोज में ऑक्ययूपेंसी जहां 19.9 प्रतिशत थी, वहीं ये आंकड़ा शनिवार की दोपहर में 37 प्रतिशत से ज्यादा था। इसीलिए पठान का कलेक्शन बड़ी आसानी से 50 करोड़ के पार पहुंच सकता है। सिर्फ शनिवार ही नहीं, रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहेगा। शुरुआती ट्रेंड के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर पठान का आंकड़ा आराम से 50 से 55 करोड़ तक होगा, जिसका मतलब है फिल्म का वर्ल्डवाइ़ड ग्रास कलेक्शन 400 करोड़ के पार पहुंच सकता है।

इन फिल्मों को दी मात

पठान का घरेलू कलेक्शन 200 करोड़ हो चुका है। पठान ने चौथे दिन में हैप्पी न्यू ईयर, एक था टाइगर, सूर्यवंशी, दंबग 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पठान के अलावा शाहरुख खान डंकी और जवान में नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों में शाहरुख अलग अवतार में नजर आएंगे। जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा और सान्या मलहोत्रा लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक्टर तापसी पन्नू के साथ डंकी में दिखाई देंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article