Parineeti Chopra and raghav chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनिया के सामने आ गया है। इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके बाद ऐसी खबर भी सामने आई थी कि दोनों ने चोरी-छिपे सगाई भी कर ली है और अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। अभी तक ना तो राघव चड्डा और ना ही परिणीति चोपड़ा ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी खुलकर बोला है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी साल अक्टूबर के महीने में राघव और परिणीति सात फेरे लेने वाले हैं।
इस बीच हाल ही में परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है जहां एक्ट्रेस से राघव चड्डा संग उनकी शादी की खबरों पर सवाल पूछे गए हैं। इन सवालों पर परिणीति चोपड़ा ने बड़ा बेहतरीन जवाब दिया है।
'तुम सब पागल हो गए हो'
परिणीति चोपड़ा के वायरल वीडियो में पैपराजी एक्ट्रेस से सवाल करते हैं कि क्या हम सब 'लड़कीवाले' बनकर शादी में शामिल हो सकते हैं। जिसपर रिएक्ट करते हुए परिणीति चोपड़ा कहती हैं, 'तुम सब पागल हो गए हो क्या?' इससे पहले भी एक्ट्रेस से शादी को लेकर कई सवाल किए जा चुके हैं, हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। जब राघव चड्डा से परिणीति चोपड़ा के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझसे राजनीति के सवाल करो परिणीति के नही'
बता दें कि राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा का रिलेशनशिप इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, फैंस दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोके के बाद अब दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी रचाने वाले हैं।
