Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी में बंधन में बंध गए हैं। कपल की ग्रैड वेडिंग में फिल्मी स्टार्स से लेकर राजनेता तक शामिल हुए थे। पूरा परिवार जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। फैंस परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल ने अपनी शादी में व्हाइट वेडिंग थीम रखी थी। शादी में कपल ट्विनिंग आउफिट में नजर आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति ने शादी के लिए ऑफ व्हाइट लहंगा चुना है। राघव चड्ढा भी व्हाइट कलर के शेरवानी में काफी हैडसम लग रहे हैं। फैंस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।
परिणीति और राघव की रॉयल वेडिंग में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे समेत कई नेता शामिल हुए थे। शादी में परिणीति की बेस्टफ्रेंड सानिया मिर्जा भी शामिल हुई थी।
परिणीति- राघव की शादी की तस्वीरें आईं सामने
परिणीति और राघव ने उदयपुर पैलेस में शादी की है। कपल की ग्रैंड वेडिंग में सभी बाराती बोट से आए थे। राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए बोट से गए थे। परिणीति की विदाई लाल रंग के विंटेज कार में हुई थी। एक्ट्रेस विदाई के दौरान काफी इमोशनल हो गई थीं। विदाई के बाद कपल ने मेहमानों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी। शादी की रस्में शुरू होने से कुछ समय पहले ही वेन्यू से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। परिणीति राघव ने इसी साल मई महीने में सगाई की थी।
