Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज अपने जीवन की नई शुरुआत करने वाले हैं। दोनों आज उदयपुर के लीला पैलेस में दोस्तों और परिवार के बीच शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल की ग्रैंड वेडिंग में फिल्मी सितारों से लेकर राजनेताओं तक का जमावड़ा लगा है। परिणीति और राघव की शादी में लगातार मेहमान पहुंच रहे हैं। परिणीति की बेस्टफ्रेंड सानिया मिर्जा भी उदयपुर पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए हैं।
आदित्य ठाकरे ने परिणीति और राघव को शादी की ढेर सारी बधाई दी है। आदित्य ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि आज राजनीति नहीं रागनीति है। मैं दोनों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
सानिया मिर्जा से आदित्य ठाकरे तक शादी में हुए शामिल
परिणीति और राघव एक- दूसरे के हम सफर बनने के लिए बिल्कुल तैयार है। कुछ ही समय में शादी की रस्में शुरू हो जाएगी। परिणीति की शादी में बाराती नाव से आएंगे। कपल ने अपनी शादी के लिए व्हाइट वेडिंग थीम रखी है। पूरा परिवार जश्न में डूबा है। परिणीति और राघव की शादी की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
संगीत सेरेमनी में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांधा था। नवराज हंस ने कहा था कि परिणीति और राघव दोनों डाउन टू अर्थ है। मैं उन दोनों जिंदगी की नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं। परिणीति -राघव ने इसी साल मई में सगाई की थी।
