Parineeti Chopra and Raghav chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आखिरकार आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) संग सगाई रचा ली है। दोनों की सगाई के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। फैंस से लेकर कई सितारे भी दोनों को सगाई के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं। इस बीच अब सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा वापस मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। फ्लाइट से एक फोटो पोस्ट करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा कि वह दिल्ली में अपना दिल छोड़कर जा रही हैं। जिसके बाद फैंस का मानना है कि वह यहां राघव चड्डा की बात कर रही हैं। आइए परिणीति की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
‘मैं अपना दिल छोड़कर जा रही हूं’
सगाई के बाद अब परिणीति चोपड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें परिणीति ने लिखा, ‘मैं अपना दिल यहीं छोड़कर जा रही हूं।’ जाहिर सी बात है ये लाइन उन्होंने किसी और के लिए नहीं बल्कि अपने मंगेतर राघव चड्डा के लिए लिखी है। फैंस का मानना है कि राघव और परिणीति एक साथ काफी प्यार लगते हैं। दोनों के कई रोमांटिक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
एक तरफ जहां राजनीति से परिणीति तक का सफर बोलकर फैंस राघव चड्डा के मजे ले रहे हैं, वहीं परिणीति को भी उनके पुराने वीडियो की वजह से ट्रोल किया जा रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि उन्हें एक पॉलिटीशियन से शादी नहीं करनी है।
बता दें कि राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की सगाई के फोटोज और वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बहन प्रियंका चोपड़ा से लेकर बाकी बॉलीवुड सितारे भी अब दोनों की शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।
